द‍िल्‍ली के ‘खान मार्केट’ की रैंक‍िंग गिरी, देश में सबसे महंगा बाजार

0
Advertisements
Advertisements

द‍िल्‍ली: देश के सबसे महंगे रिटेल स्‍पेस में ‘खान मार्केट’ की रैंकिंग गिरकर 24वीं हो गई है, यह पहले 23वीं थी. हालांकि, यह अभी भी भारत का सबसे महंगा रिटेल मार्केट बना हुआ है. इससे जुड़ी जानकारी एक रिपोर्ट में सामने आई. कुशमैन एंड वेकफील्ड की तरफ से जारी रिपोर्ट में बताया गया क‍ि खान मार्केट में किराया 223 डॉलर प्रति स्‍कवायर फीट सालाना हो गया है. सालाना बेस पर 3 प्रतिशत की बढ़त देखी गई.देश के रिटेल सेक्टर ने ग्‍लोबल और एशिया-प्रशांत दोनों मार्केट से बेहतर प्रदर्शन किया है और किराये में सालाना बेस पर 6 प्रतिशत की ग्रोथ दर्ज की है. हालांकि, दुनिया के सबसे महंगे रिटेल स्पेस में लंदन का न्यू बॉन्ड स्ट्रीट टॉप पर पहुंच गया है. यह पहला मौका है जब इस बाजार ने यह रैंकिंग हासिल की है. इस बाजार में किराया पिछले साल के मुकाबले 22 प्रतिशत बढ़कर 2,231 डॉलर स्क्वायर फीट हो गया है.कुशमैन एंड वेकफील्ड के एग्‍जीक्‍यूट‍िव मैनेज‍िंग डायरेक्‍टर (मुंबई और न्यू बिजनेस) गौतम सराफ ने कहा क‍ि देश की हाई स्ट्रीट असाधारण मजबूती प्रदर्शित कर रही हैं. खान मार्केट, कनॉट प्लेस और गैलेरिया मार्केट जैसे प्रीमियम स्‍पॉट बढ़ती संपन्‍नता और बदलती उपभोक्ता प्राथमिकताओं के कारण इंटरनेशनल और घरेलू ब्रांड को आकर्षित कर रहे हैं.’

मॉल की सीमित सप्‍लाई के साथ ये हाई स्ट्रीट विजिबिलिटी और जुड़ाव चाहने वाले र‍िटेल सेलर के लिए रणनीतिक सेंटर बन गए हैं. सराफ ने कहा, ‘इस साल अब तक, खुदरा लीजिंग गतिविधियों में आधे से अधिक हिस्सा हाई स्ट्रीट्स का रहा है, जो भारत के खुदरा विकास को आकार देने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित करता है. यह बदलाव प्रीमियमीकरण और अनुभवात्मक खुदरा व्यापार के व्यापक रुझान को दर्शाता है, जो भारत को एशिया प्रशांत के सबसे गतिशील बाजारों में से एक बनाता है.’

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed