लाल किले के पास ब्लास्ट के बाद दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

0
Advertisements

दिल्ली: दिल्ली में लाल किले के पास सोमवार को एक कार ब्लास्ट ने सभी को दहला कर रख दिया। इस कार ब्लास्ट की चपेट में आने से कई अन्य गाड़ियों के भी परखच्चे उड़ गए जिसमें अब तक 11 लोगों की मौत हो चुकी है और 20 से ज्यादा लोग घायल हैं और अस्पताल में भर्ती हैं। लाल किले के पास हुए ब्लास्ट की जांच लगातार जारी है। दिल्ली पुलिस, एनएसजी, सुरक्षा एजेंसियां और सेना की टीम ब्लास्ट वाली जगह पर मौजूद है। इस बीच अब दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एडवायजरी जारी कर के लोगों को कुछ रूट पर जाने से बचने की सलाह दी है।दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने बताया- “11 नवंबर 2025 को, आपात स्थिति के कारण, छत्ता रेल कट से सुभाष मार्ग कट तक नेताजी सुभाष मार्ग दोनों कैरिजवे और सर्विस रोड पर यातायात प्रतिबंध और डायवर्जन लागू रहेगा। यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे सुबह 06:00 बजे से अगले आदेश तक इन मार्गों से बचें और परेशानी मुक्त यात्रा के लिए वैकल्पिक सड़कों का उपयोग करें। उस दिन छत्ता रेल कट से सुभाष मार्ग कट तक और इसके विपरीत नेताजी सुभाष मार्ग पर किसी भी वाहन को जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

About The Author

See also  सड़क हादसों की गंभीरता में झारखंड लगातार दूसरे वर्ष तीसरे स्थान पर

Thanks for your Feedback!

You may have missed