आतंकी शक में दिल्ली NIA की जमशेदपुर में दबिश,


जमशेदपुर : कपाली ओपी क्षेत्र में उस समय हलचल मच गई जब दिल्ली एनआईए की एक टीम आतंकी गतिविधियों से जुड़े होने की शंका के आधार पर स्थानीय निवासी शामी से पूछताछ करने पहुंची. सूत्रों के अनुसार, दिल्ली एनआईए को शामी के कथित रूप से आतंकी नेटवर्क से संपर्क में होने की आशंका थी. इसी कड़ी में एनआईए की टीम 3 फरवरी को जमशेदपुर पहुंची और शमी को हिरासत में लेकर उससे गहन पूछताछ की.पूछताछ के दौरान शामी से उसके संपर्कों, मोबाइल गतिविधियों और हाल के आवागमन को लेकर सवाल किए गए. हालांकि, प्रारंभिक पूछताछ के बाद दिल्ली एनआईए ने शामी को छोड़ दिया. फिलहाल उसके खिलाफ किसी तरह की औपचारिक गिरफ्तारी नहीं की गई है.जांच अभी पूरी तरह समाप्त नहीं हुई है और आवश्यकता पड़ने पर शामी को दोबारा पूछताछ के लिए दिल्ली बुलाया जा सकता है.




