दिल्ली ब्लास्ट: डॉक्टर शाहीन ने 3 बार किया था पाकिस्तान का दौरा

0
Advertisements
Advertisements

दिल्ली: फरीदाबाद आतंकी मॉड्यूल और दिल्ली लाल किला ब्लास्ट मामले में जैसे-जैसे केंद्रीय जांच एजेंसी और उत्तर प्रदेश एटीएस की इन्वेस्टीगेशन आगे बढ़ रही है, वैसे-वैसे यह साफ हो रहा है कि डॉ शाहीन भारत में आतंकी मॉड्यूल को डेवलप करना और फिर दिल्ली लाल किला ब्लास्ट मामले की एक प्रमुख किरदार है। बीते दो दिनों में उत्तर प्रदेश एटीएस ने 24 से ज्यादा लोगों से पूछताछ की है, बताया जा रहे हैं कि कई संदिग्ध अभी भी उत्तर प्रदेश एटीएस के हिरासत में है। इन संदिग्धों से उत्तर प्रदेश एटीएस डॉक्टर शाहीन और उसके भाई डॉक्टर परवेज़ के बारे में हर जानकारी इकट्ठा कर रही है।पाकिस्तान की आतंकी संगठन जैश ए मोहम्मद ने 20 लाख रुपए डॉ शाहीन को भिजवाए थे। जांच एजेंसी अब इस हवाला नेटवर्क के किरदारों को गिरफ्त में लेने की कोशिश कर रही है। सूत्र बताते है कि अब तक की जांच में यह साफ हो गया है कि मार्च 2022 में डॉ शाहीन तुर्की गई थी। और विदेशी धरती तुर्की में आतंकी आकाओं से मुलाकात की थी। उसके बाद ही उसके पास हवाला के जरिये भारत मे 20 लाख रुपये आये थे। इन पैसों का इस्तेमाल उसे उत्तर प्रदेश के हापुड़ और सहारनपुर में आतंकी ट्रेनिंग सेंटर और सेफ हाउस खोलने के लिए इस्तेमाल करना था।अब तक की जांच में यह साफ हो गया है की डॉक्टर शाहीन के कुल 7 बैंक अकाउंट थे, इनमें से तीन बैंक अकाउंट कानपुर में जबकि दो लखनऊ में थे। 1.55 करोड़ का ट्रांजैक्शन इन सभी साथ बैंकों में हुआ है। ऐसे में जांच एजेंसी अब उन लोगों को रडार पर रख रही है जिनके साथ डॉक्टर शाहीन ने बैंक ट्रांजैक्शन किया है। पिछले दो दिनों में उत्तर प्रदेश एटीएस की टीम ने 24 से ज्यादा लोगों से पूछताछ की है। और इनमें से कई अभी भी उत्तर प्रदेश एटीएस के हिरासत में है। आपको बता दे की डॉ शाहीन की पड़ताल इसी तरीके से लगातार जारी रहेगी और आने वाले दोनों में लखनऊ, कानपुर और उत्तर प्रदेश के दूसरे जिलों से संदिग्ध लोगों से पूछताछ लगातार जारी रहेगी। सूत्र बताते हैं कि डॉक्टर शाइन और कानपुर से गिरफ्तार डॉक्टर आरिफ के लगभग 12 स्थानीय ठिकानों की जानकारी अब तक एजेंसियों को मिल चुकी है।शाहीन फरीदाबाद आतंकी माड्यूल की कितनी अहम सदस्य थी आप इस बात से अंदाजा लगा सकते हैं, कि आतंकी आका उसे मैडम सर्जन का नाम दिए हुए थे। उसके चैट बॉक्स से इन बातें निकलकर सामने आई है, वह ही दूसरे आरोपी डॉक्टर से कांटेक्ट करती थी। सूत्र बताते हैं कि डॉक्टर शाहीन ने कई बार विदेशी दौरे किए। चौंकाने वाली बात यह है कि इनमें से सूत्र बताते हैं कि तीन बार पाकिस्तान का दौरा किया। थाईलैंड और तुर्की भी गई। डॉ शाहीन लगातार अपना पासपोर्ट भी अपडेट करवा रही थी। वह अपना परमानेंट एड्रेस और अभिभावक का नाम पासपोर्ट पर लगातार अपडेट करवा रही थी। डॉ शाहीन के पासपोर्ट पर जो आखिरी ऐड्रेस अपडेट हुआ है वह अपने भाई डॉक्टर परवेज के लखनऊ के इंटीग्रल यूनिवर्सिटी वाला एड्रेस है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed