बेटी तृषा सिंह के अंतिम संस्कार में बेसुध हुईं दीपिका पांडेय सिंह, हेमंत और कल्पना सोरेन भी पहुंचे

Advertisements

रांची : झारखंड सरकार की ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की बेटी तृषा सिंह का गुरुवार को सीठियो श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार किया गया। बेटी का पार्थिव शरीर देखकर दीपिका पांडेय सिंह बेसुध हो गईं। इस दौरान उनके पति रत्नेश सिंह भी बेहद भावुक नजर आए। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन भी परिवार के साथ मौजूद रहे। कल्पना सोरेन ने दीपिका पांडेय सिंह को संभाला और उन्हें सांत्वना दी।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

स्मार्ट सिटी स्थित मंत्री आवास पर सुबह से ही परिवार के लोगों और शुभचिंतकों का आना शुरू हो गया था। महगामा और जमशेदपुर से भी परिवार के सदस्य रांची पहुंचे। अंतिम दर्शन के लिए राज्य के कई मंत्री, विधायक, कांग्रेस कार्यकर्ता, प्रशासनिक अधिकारी और अन्य लोग पहुंचे। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर तृषा सिंह को श्रद्धांजलि देते हुए परिवार के प्रति संवेदना जताई।

शाम को तृषा सिंह की अंतिम यात्रा सीठियो श्मशान घाट पहुंची। वहां कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, विधायक और परिवार के सदस्य मौजूद थे। पिता रत्नेश सिंह ने बेटी को मुखाग्नि दी। अंतिम संस्कार के दौरान मौजूद लोगों ने नम आंखों से तृषा सिंह को विदाई दी।

About The Author

See also  जामडीह रेलवे ओवरब्रिज लगभग तैयार, फाटक के जाम से जल्द मिलेगी राहत

You may have missed