अंबानी वेडिंग के संगीत पार्टी में दीपिका पादुकोण ने लूटी लाइमलाइट, अंदाज देख लोग हुए हैरान…

0
Advertisements
Advertisements

लोक आलोक न्यूज सेंट्रल डेस्क :- बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह जल्द ही पैरेंट्स बनने वाले हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने अपनी लेटेस्ट फोटोशूट की तस्वीरें शेयर की है, जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही हैं। तस्वीरों में मॉम टू बी पर्पल कलर की शानदार साड़ी में कैमरे के सामने पोज देते हुए बेबी बंप फ्लॉन्ट करते नजर आ रही हैं। मुंबई में अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी के संगीत समारोह में शामिल होने के लिए दीपिका ने इस पारंपरिक लुक को चुना। अनंत-राधिका के संगीत समारोह दीपिका पादुकोण को पर्पल कलर की साड़ी में बेबी बंप फ्लॉन्ट करता देख सभी की निगाहें उन्हीं पर टिक गईं।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

अनंत-राधिका के संगीत में दीपिका ने फ्लॉन्ट किया बेबी बंप 

मॉम टू बी दीपिका पादुकोण ने तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, ‘बस… क्योंकि ये शुक्रवार की रात है और मैं बेबी के साथ पार्टी करना चाहती हूं!’ उन्होंने कैप्शन में रणवीर को भी टैग किया है। ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ स्टार ने तस्वीरों पर रिएक्ट भी करते हुए लिखा,’हाय्य्य्ये! मेरे जन्मदिन का सबसे खूबसूरत गिफ्ट! लव यू।’ अनंत-राधिका के संगीत से दीपिका पादुकोण की जो वीडियो और फोटोज सामने आई हैं। वह इस वक्त तेजी से वायरल हो रही हैं। सोशल मीडिया पर उनकी ये तस्वीरें छाई हुई हैं।

दीपिका पादुकोण ने बेबी बंप में दिखाई कातिलाना अदाएं

इन दिनों दीपिका पादुकोण नाग अश्विन की फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी’ को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। इस फिल्म में एक्ट्रेस के काम और उनके किरदार के लिए उन्हें खूब प्यार और सराहना मिल रही है। बीते दिनों जहां दीपिका अपनी फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी’ के प्रमोशन के दौरान मैटरनिटी फैशन गोल्स के कारण लाइमलाइट में रहीं। वहीं इस बार अंबानी परिवार की पार्टी में मॉम टू बी को स्टाइलिश अंदाज ने देखा गया। अनंत-राधिका के संगीत में दीपिका पादुकोण को बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए कातिलाना अदाएं दिखते देखा जा सकता है।

Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed