JPSC उम्र सीमा कटऑफ विवाद पर फैसला! हाईकोर्ट ने याचिकाएं खारिज कर दी, भर्ती प्रक्रिया को मिली हरी झंडी

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements

रांची : झारखंड पब्लिक सर्विस कमीशन (JPSC) परीक्षा में उम्र सीमा के कट-ऑफ डेट को लेकर चल रहे विवाद में झारखंड हाईकोर्ट ने अहम फैसला सुनाया है। कोर्ट ने इस मामले में दायर सभी याचिकाओं को खारिज कर दिया है। याचिकाकर्ताओं ने आयोग द्वारा निर्धारित कट-ऑफ डेट को चुनौती दी थी और उसमें बदलाव की मांग की थी।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

मामले की सुनवाई के दौरान अदालत ने कहा कि JPSC द्वारा निर्धारित कट-ऑफ डेट और भर्ती से जुड़ा निर्णय आयोग की नीतिगत प्रक्रिया का हिस्सा है, जिसे चुनौती नहीं दी जा सकती। इसके साथ ही कोर्ट ने साफ कर दिया कि आयोग द्वारा तय नियमों के आधार पर ही आगे की चयन प्रक्रिया जारी रहेगी।

इस फैसले के बाद JPSC की भर्ती प्रक्रिया पर लगा संशय खत्म हो गया है और आयोग को आगे परीक्षा और चयन प्रक्रिया पूरी करने का रास्ता मिल गया है। लंबे समय से चल रहे इस विवाद पर अब हाईकोर्ट के निर्णय के बाद स्थिति स्पष्ट हो गई है.

About The Author

See also  JSSC-CGL रद्द होने के बाद भी नहीं हटे छात्र, बोले- CBI जांच तक जारी रहेगा आंदोलन

Thanks for your Feedback!

You may have missed