Advertisements
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर : बागबेड़ा के बड़ौदा घाट से पुलिस ने मंगलवार की सुबह 7.30 बजे एक युवक का शव बरामद किया है. नदी की तरफ जब स्थानीय लोग स्नान करने के लिये गये हुये थे, तभी एक शव को नदी में देखा था. इसके बाद घटना की जानकारी बागबेड़ा पुलिस को दी गयी थी. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को बाहर निकाला और पहचान कराने का प्रयास किया. घटना के संबंध में बागबेड़ा थाना प्रभारी का कहना है कि युवक की डूबने से मौत होने की आशंका लग रही है. उसके शरीर पर किसी तरह के चोट का निशान भी नहीं देखा गया है. पुलिस ने शव को नदी के बाहर निकालने के बाद उसकी पहचान कराने का भी प्रयास किया था, लेकिन किसी ने भी पहचान नहीं की है. फिलहाल पुलिस ने शव का पंचनामा बनाने के बाद पोस्टमार्टम के लिये एमजीएम मेडिकल कॉलेज भेज दिया है. युवक को देखने के बाद स्थानीय लोगों ने कहा कि इस इलाके का वह नहीं है. शव बरामद होने के बाद से ही तरह-तरह की चर्चा हो रही है.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

About The Author

See also  JPSC-JSSC आंदोलन पर बढ़ा दबाव, प्रदर्शनकारियों ने FIR के बीच लिया बड़ा फैसला

Thanks for your Feedback!

You may have missed