Advertisements

जमशेदपुर : जुगसलाई थाना क्षेत्र के लापता युवक का शव आज सुबह नदी से बरामद किया गया है. उसकी पहचान नया बाजार निवासी हेमंत शर्मा (40) के रूप में की गयी है. बताया जा रहा है कि वह कर्ज में डूबा हुआ था. कर्ज नहीं चुका पाने के कारण अंततः उसने इस तरह का कदम उठाया है.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

तीन दिनों से था लापता

वह तीन दिनों से लापता था. शुक्रवार को उसका शव नदी किनारे से बरामद किया गया. सूचना पर पुलिस ने शव का पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिए एमजीएम मेडिकल कॉलेज भेज दिया है. परिवार के लोगों का कहना है कि हेमंत 23 अगस्त की दोपहर खाना खाने के बाद अपनी बाइक से निकला था. उसके बाद से वह लौटकर नहीं आया. इस बीच शाम को उसकी पत्नी ने फोन पर बातचीत की थी. तीन दिनों के बाद अचानक से नदी किनारे से शव बरामद होने के बाद परिवार के लोगों की परेशानी बढ़ गयी है. परिवार के सदस्यों का रो-रो कर बुरा हाल है. अब घर परिवार कैसे चलेगा यह सोचकर परिवार के लोग परेशान हैं. घटना के बाद बस्ती के लोग भी मौके पर पहुंचे थे.

About The Author

See also  छठ महापर्व पर कार्तिक झा के नेतृत्व में 251 छठ व्रतधारियों के बीच सूप, फल, साड़ी एवं पूजा सामग्री का निःशुल्क वितरण, बागबेड़ा महानगर विकास समिति के संरक्षण में 38 वर्षों से निरंतर जारी है सेवा का यह पुनीत कार्य

Thanks for your Feedback!

You may have missed