सीतारामडेरा में युवक की हत्या कर शव नदी में फेंका

0
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर । शहर के सीतारामडेरा स्थित इंद्रानगर नदी से पुलिस ने एक युवक का शव बरामद किया है. शव को देखने से साफ लग रहा है कि उसकी हत्या कर शव को नदी में फेंका गया है. हालाकि पुलिस अभी पूरे मामले की जांच ही कर रही है. शव की पहचान नहीं हो पाने के कारण पुलिस को थोड़ी परेशानी जरूर हो रही है. बरामद शव के एक हाथ में टैटू बना होने के कारण परिवार के लोग उसकी पहचान कर सकते हैं.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

बरामद युवक की हाथ पर एक डमरू का टैटू बना हुआ है. पुलिस का कहना है कि इस टैटू से ही युवक की पहचान संभव है. शव देखकर पुलिस का कहना है कि 2-3 दिन पुरानी हो सकती है. शव पूरी तरह से फूल गया है. फिलहाल पुलिस ने शव को बरामद कर आगे की कार्रवाई के लिए पोस्टमार्टम भेजा है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मामले का पटाक्षेप होने की संभावना है.

Advertisements
See also  सोना देवी विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने आज रांची के गढखटंगा स्थित भारतीय कृषि जैव प्रौद्योगिकी संस्थान का शैक्षणिक भ्रमण किया

Thanks for your Feedback!

You may have missed