सोना देवी विश्वविद्यालय में नशामुक्ति हेतु शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन

0
Advertisements
Advertisements

घाटशिला: सोना देवी विश्वविद्यालय, घाटशिला के सभागार में आज नशामुक्ति अभियान के तहत प्रतिज्ञा सत्र का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. जे. पी. मिश्रा, कुलसचिव डॉ. गुलाब सिंह आजाद, तथा परीक्षा नियंत्रक कमलेश सिंह मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

कार्यक्रम के दौरान विश्वविद्यालय के अधिकारियों, शैक्षिक एवं गैर-शैक्षिक कर्मचारियों, और छात्र-छात्राओं ने नशा छोड़ने और समाज को नशामुक्त बनाने हेतु *सामूहिक शपथ ग्रहण किया।

कुलसचिव डॉ. गुलाब सिंह आजाद ने अपने प्रेरणात्मक संबोधन में कहा कि “नशा केवल व्यक्ति नहीं, पूरे समाज को खोखला करता है।” उन्होंने सभी उपस्थित लोगों को संकल्प दिलाया कि वे स्वयं कभी भी किसी प्रकार का नशा नहीं करेंगे और दूसरों को भी इससे दूर रहने के लिए प्रेरित करेंगे।

इस कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के एनएसएस इकाई प्रमुख डॉ. शिवचंद्र झा सहित कई स्वयंसेवी सदस्य उपस्थित थे। एनएसएस के छात्रों ने भी प्रतिज्ञा ली कि वे अपने विश्वविद्यालय परिसर को सदैव नशा जैसे सामाजिक बुराई से मुक्त रखेंगे। कार्यक्रम का उद्देश्य केवल व्यक्तिगत शपथ तक सीमित नहीं था, बल्कि यह समाज में नशामुक्त जीवन शैली को बढ़ावा देने का एक प्रेरणादायक प्रयास भी था।

Advertisements
See also  साझा नागरिक मंच ने पानीपत मजदूर आंदोलन के समर्थन और ईरान पर अमेरिकी आक्रमण के विरोध में सभा की

Thanks for your Feedback!

You may have missed