विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई में DDC निलंबित, आय से अधिक संपत्ति मामले में मचा हड़कंप

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements

शिवहर : जिले के उप विकास आयुक्त (DDC) ब्रजेश कुमार को आय से अधिक संपत्ति के मामले में बड़ी कार्रवाई के तहत निलंबित कर दिया गया है। उनके खिलाफ यह कदम विशेष निगरानी इकाई (विजिलेंस) की जांच और छापेमारी के बाद उठाया गया है, जिससे प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

जानकारी के अनुसार, ब्रजेश कुमार के खिलाफ करोड़ों रुपये की अवैध संपत्ति अर्जित करने का मामला सामने आने के बाद विजिलेंस टीम ने उनके कई ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की थी। इस दौरान चल-अचल संपत्तियों से जुड़े दस्तावेजों की गहन जांच की गई और कई अहम सुराग भी मिले थे।

मामले की गंभीरता को देखते हुए विभाग ने उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। फिलहाल पूरे प्रकरण की विस्तृत जांच जारी है और आगे की कानूनी कार्रवाई जांच रिपोर्ट के आधार पर की जाएगी।

About The Author

See also  लग्जरी कार से बकरी चोरी, CCTV में कैद हुई पूरी वारदात; 4 बकरियां लेकर फरार हुए चोर

Thanks for your Feedback!

You may have missed