डीबीएमएस कॉलेज ऑफ एजुकेशन ने मनाया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, अपने दैनिक जीवन का भाग बनाने का दिया संदेश

Advertisements

जमशेदपुर: डीबीएमएस कॉलेज ऑफ एजुकेशन के छात्रों, शिक्षकों व प्रबंधन समिति के सदस्यों ने मिलकर इलेक्ट्रॉनिक माध्यम से सातवां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 21 जून को मनाया। कोविड-19 वैश्विक महामारी के विषम परिस्थिति में योग द्वारा जीवन में स्वास्थ्य लाभ एवं उत्साह वर्धन के लक्ष्य से कॉलेज ने इस समारोह का आयोजन किया।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

योग दिवस समारोह में कॉलेज से जुड़े सभी सदस्यों ने अपने-अपने घर पर रहकर डिजिटली जुड़कर और बीएड के छात्रों द्वारा ही निर्मित प्रदर्शन वीडियो के सहायता से योगाभ्यास किया। इस प्रदर्शन वीडियो का संकलन छात्रों ने कॉलेज के शिक्षकों श्रीमती सुरीना भुल्लर और श्री कृष्ण कुमार के निर्देशन में ऑनलाइन प्रशिक्षण व नियमित अभ्यास करने के उपरान्त किया। सातवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के लिए 20 योगासन एवं प्राणायाम जैसे पवनमुक्तासन, कंधरासन, त्रिकोणासन, भ्रामरी इत्यादि का चयन किया गया था। प्रदर्शन वीडियो में कोमल, मोयत्री, मोनिका, नेहा, प्रियंका, प्रियांशु, सुप्रिया, प्रियंका ठाकुर, रेखा और चन्द्रमणी ने भाग लिया। मंत्रोच्चारण के साथ सूर्य नमस्कार किया गया। बीएड के विद्यार्थी वरूण ने योगनिद्रा का सम्यक्  परिचालन किया। इसके अलावा विभागाध्यक्ष डॉ॰ सुमन शर्मा, श्रीमती पूनम कुमारी, श्रीमती अर्चना कुमारी, श्रीमती कंचन तिवारी, श्रीमती निक्की सिंह, श्रीमती ऊषा रामनाथन, सचिव श्रीमती श्रीप्रिया धर्मराजन, श्रीमती निशि श्रीवास्तव, श्रीमती सुरीना भुल्लर और श्री कृष्ण कुमार ने विभिन्न योगासनों का प्रदर्शन किया।

श्री बी॰ चन्द्रशेखर, डीबीएमएस कॉलेज ऑफ एजुकेशन के अध्यक्ष ने कॉलेज से जुड़े सभी सदस्यों का अभिवादन करते हुए कहा कि योगाभ्यास द्वारा शरीर व मन को संतुलित एवं केन्द्रित कर हम अपने सभी कार्यों में कुशलता ला सकते हैं। उन्होंने सभी से योग को 21 जून के अलावे प्रतिदिन भी करने का आग्रह किया।

See also  लंबित कांडों के शीघ्र निष्पादन का निर्देश, गृहभेदन और बाइक चोरी के खुलासे के लिए SIT गठित

कॉलेज के प्रधानाचार्या डॉ॰ जूही समर्पिता ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों को धन्यवाद ज्ञापित किया और सभी के आरोग्य कामना के साथ योग को दैनिक जीवन का भाग बनाने का संदेश दिया।

बीएड की छात्राओं – कोमल, मोयत्री, श्वेता और सुदिप्ता, ने योग के उपयोगिता व प्रासंगिकता के बारे में ज्ञानवर्ध्दक प्रस्तुति की। कार्यक्रम के आरम्भ में प्रार्थना और अन्त में शान्तिपाठ का मधुर गायन सुदिप्ता ने और अभिषेक, गार्गी, लुदुन व मधु ने कार्यक्रम का मिलकर संचालन किया। सम्पूर्ण समारोह के भागों को अनुपम सूत्र में बाँधने एवं संपादित करने में तुषार शुभ्रा का योगदान प्रशंसनीय है।

समारोह में श्रीमती ललिता चन्द्रशेखर, श्रीमती गीता नटराजन, डॉ॰ अरुण सज्जन, श्रीमती पामेला घोष दत्ता, सुश्री मौसमी दत्ता, श्रीमती अंजली गणेशन, श्रीमती अमृता चौधरी, श्रीमती मोनिका श्री, श्री अभिजीत दे, श्री सुदीप प्रमाणिक, श्री बिरेन्द्र पाण्डेय, जुलियन अंथोनी, जुली ,सुजाता, बंदना के ऑनलाइन उपस्थिति ने सबका प्रोत्साहन किया। योग दिवस कार्यक्रम में बीएड व डीएलएड के समस्त छात्र- छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

About The Author

You may have missed