बिष्टुपुर में दिनदहाड़े अपहरण से मचा हड़कंप, उद्यमी के बेटे को घर के पास से किया अगवा

0
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर : जमशेदपुर के सबसे सुरक्षित माने जाने वाले बिष्टुपुर इलाके में दिनदहाड़े हुए अपहरण की घटना ने पुलिस प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है। सीएच एरिया में हुई इस वारदात से आम लोगों में डर का माहौल बन गया है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

जानकारी के अनुसार, स्थानीय उद्यमी देवांग गांधी के पुत्र कैरव गांधी को उनके घर से करीब 100 मीटर की दूरी पर अपराधियों ने अगवा कर लिया। घटना इतनी अचानक और साहसिक थी कि आसपास मौजूद लोग कुछ समझ पाते, उससे पहले ही अपराधी फरार हो गए।

पुलिस के मुताबिक, अपहरणकर्ता सफेद रंग की स्कॉर्पियो में सवार होकर आए थे। वाहन पर फर्जी नंबर प्लेट लगी थी और ऊपर वीआईपी लाल बत्ती भी लगी हुई थी, जिससे किसी को संदेह न हो। अपहरण के बाद वाहन तेज़ी से मौके से निकल गया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने इलाके के सीसीटीवी कैमरों की जांच शुरू कर दी है। संदिग्ध वाहन की पहचान और ट्रैकिंग के प्रयास किए जा रहे हैं।

घटना के बाद आज विश्व हिंदू परिषद के महानगर अध्यक्ष अजय गुप्ता अपने पदाधिकारियों के साथ कैरव के चाचा केशव गांधी के आवास पहुंचे। मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि संगठन इस कठिन समय में गांधी परिवार के साथ खड़ा है और प्रशासन से मांग करता है कि पीड़ित को सकुशल वापस लाया जाए।

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज कर छापेमारी शुरू कर दी है, लेकिन फिलहाल अपराधियों का कोई ठोस सुराग नहीं मिल पाया है। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैली हुई है।

Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed