कपाली में डांगरडीह के युवक की पत्थर से कूचकर हत्या

Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर : कपाली में डांगरडीह के रहने वाले मो. अफरोज (32) की देर रात को पत्थर से कूचकर हत्या कर दी गयी. घटना की जानकारी कपाली ओपी पुलिस को मिलने पर घटनास्थल पर पहुंची और शव का पंचनामा बनाने के बाद पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया. शव अल कबीर पोलिटेक्निक कॉलेज के पीछे से बरामद किया गया है. मौके से पुलिस ने पत्थर भी बरामद किया है जिसमें खून लगा हुआ था. हत्या के कारणों का पता पुलिस लगा रही है.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

शाम से लापता था अफरोज

अफरोज के परिवार के लोगों का कहना है कि वह 31 मार्च की शाम को घर से निकला था. इसके बाद घर पर नहीं लौटा. परिवार के लोगों ने उसकी खोजबीन भी रात के समय की थी. कुछ पता नहीं चला था. वे लोग शुक्रवार को इसकी लिखित शिकायत कपाली ओपी में जाकर करने वाले थे. इस बीच ही शव बरामद होने की सूचना उन्हें मिली थी.

नशेड़ियों पर हत्या की आशंका

घटना के बाद पुलिस को लग रहा है कि घटना को नशेड़ियों ने अंजाम दिया गया है. नशा करने के दौरान ही किसी तरह का विवाद हुआ होगा और फिर अफरोज की पत्थर से कूचकर हत्या कर दी गयी होगी. वैसे परिवार के लोगों ने किसी पर भी हत्या की आशंका नहीं व्यक्त की है. पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही मामले का खुलासा हो सकेगा.

Advertisements

You may have missed