को-ऑपरेटिव कॉलेज में डालसा की ओर से छात्रों को दी गयी तीन नये कानून की जानकारी

0
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर : जमशेदपुर को-ऑपरेटिव कॉलेज में गुरुवार को कॉलेज के पीएम-पुष्पा व आईक्यूएसी सेल की ओर से एकदिवसीय कानूनी जागरूकता संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी में नये तीन कानून मुख्यत: भारतीय न्याय सुरक्षा संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता एवं भारतीय साक्ष्य अधिनियम की जानकारी दी गयी। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में सिविल जज, सीनियर डिवीजन सह डालसा के सचिव राजेंद्र प्रसाद शामिल हुए। वक्ता के रूप में चीफ एलएडीसी, डालसा, जमशेदपुर सिविल कोर्ट अधिवक्ता बिदेश सिन्हा, असिस्टेंट एलएडीसी अधिवक्ता अविनाश कुमार श्रीवास्तव एवं अधिवक्ता मनोज कुमार सिंह उपस्थित थे। कॉलेज के प्राचार्य डॉ अमर सिंह ने अतिथियों को पौधा एवं शॉल भेंट कर उनका स्वागत किया। तत्पश्चात स्वागत भाषण करते हुए कानूनी जागरूकता की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने समाज को सबल बनाने के लिए जन-जन में कानूनी जागरूकता को आवश्यक बताया।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

मुख्य अतिथि सिविल जज, सीनियर डिवीजन सह डालसा के सचिव राजेंद्र प्रसाद ने डालसा के उद्देश्य एवं कार्यों की जानकारी दी। साथ ही छात्र-छात्राओं के बीच कानूनी जागरूकतता फैलाने के लिए कॉलेज में एक कोषांग के गठन की आवश्यकता बतायी। साथ ही बताया कि डालसा की ओर से नि:शुल्क कानूनी सहायता उपलब्ध करायी जाती है। कोई भी व्यक्ति इसका लाभ ले सकता है।

संगोष्ठी में अधिवक्ता बिदेश सिन्हा ने भारतीय साक्ष्य अधिनियम, अधिवक्ता अधिवक्ता अविनाश कुमार श्रीवास्तव ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता तथा अधिवक्ता मनोज कुमार सिंह ने भारतीय न्याय संहिता पर विस्तृत चर्चा की। संगोष्ठी का संचालन पीएम-उषा की को-ऑर्डिनेटर डॉ स्वाति सोरेन ने किया। धन्यवाद ज्ञापन कॉमर्स विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ अशोक कुमार रवानी ने किया। संगोष्ठी में डॉ संजय यादव, डॉ अंतरा कुमारी, डॉ दुर्गा तामसोय, डॉ रुचिका, डॉ संगीता, डॉ कृष्णा प्रसाद, डॉ राजू ओझा, डॉ अमर कुमार समेत कॉलेज के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं, करीब 200 छात्र-छात्राएं एवं शिक्षकेतर कर्मचारी उपस्थित थे।

Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed