कदमडीहा गांव में सांस्कृतिक कार्यक्रम सह खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित.

Advertisements
Advertisements
Advertisements

बहरागोड़ा:- बरसोल के भूतिया पंचायत अंतर्गत कदमडीहा गांव के मुंडा टोला द्वारा एक दिवसीय मुंडारी सांस्कृतिक कार्यक्रम सह खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित हुई। जिसमे कोई प्रकार के खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ मुंडा समाज कल्याण समिति के उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम सिंह के द्वारा किया गया। जिसमे दौड़ प्रतियोगिता में बालिका वर्ग में पूजा मुंडा,प्रतिमा मुंडा और बालक वर्ग में शिशिर मुंडा, नारान मुंडा जबकि चम्मच दौड़ में मिनती मुंडा,अंक दौड़ में वर्षा मुंडा आदि प्रतिभागी प्रथम तथा द्वितीय स्थान प्राप्त किया। अजीबिका सखी मंडल ने इस कार्यक्रम में अहम भूमिका निभाई।सांस्कृतिक कार्यक्रम बुलबुल डांस ग्रुप ओडिशा द्वारा आयोजित हुई। जिसमे सभी सफल प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। मौके पर सखी मंडल के किरण मुंडा,गौरी मुंडा, गुरूवारी मुंडा, गिरीवाला मुंडा, जयंती मुंडा, देवदास मुंडा,मंगल सिंह, विजय सिंह,कृष्ण मुंडा आदि उपस्थित थे।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
See also  महुआडांड़ में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन, धवई टोली में छापेमारी

You may have missed