चांडिल में अपराधी विजय तिर्की की हत्या, सिर में मारी गोली, जांच में जुटी पुलिस

0
Advertisements
Advertisements

सरायकेला : जिले के चांडिल थाना क्षेत्र में बुधवार की शाम हारूडीह साप्ताहिक हाट बाजार में सरेआम फायरिंग कर अपराधियों ने कुख्यात हिस्ट्रीशीटर विजय तिर्की की हत्या कर दी।हमलावरों ने विजय के सिर में सटाकर गोली मारी, जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। बाजार जैसे सार्वजनिक स्थान पर हुई इस सनसनीखेज वारदात से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।
​प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, विजय तिर्की शाम को बाजार घूमने निकला था। इसी दौरान पहले से घात लगाए हथियारबंद अपराधियों ने उसे घेर लिया। जब तक विजय अपनी जान बचाने की कोशिश करता, हमलावरों ने उस पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। गोलियों की आवाज सुनते ही बाजार में भगदड़ मच गई और लोग अपनी जान बचाकर इधर-उधर भागने लगे। वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी भीड़ का फायदा उठाकर बड़े आराम से फरार हो गए।
​घटना की गंभीरता को देखते हुए चांडिल थाना प्रभारी डील्सन बिरुवा दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस सूत्रों के अनुसार, मृतक विजय तिर्की का पुराना आपराधिक इतिहास रहा है और वह कई गंभीर मामलों में आरोपी था। पुलिस इस हत्याकांड के पीछे पुरानी रंजिश या आपसी गैंगवार की आशंका जता रही है। पुलिसअपराधियों की धरपकड़ के लिए सघन छापेमारी अभियान शुरू कर दिया गया है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed