क्रिकेट स्टार कुलदीप यादव मसूरी में वंशिका से बंधेंगे शादी के पवित्र बंधन में


मसूरी : भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी स्पिनर कुलदीप यादव जल्द ही मसूरी में अपनी प्रेमिका वंशिका के साथ विवाह के बंधन में बँधने जा रहे हैं। यह शादी समारोह 14 मार्च को पहाड़ियों के बीच एक प्राइवेट होटल में संपन्न होगा, जहां परिवार और करीबी मित्र मौजूद रहेंगे। शादी से पहले 13 मार्च को हल्दी‑मेहँदी जैसी पारंपरिक रस्में भी आयोजित की जाएँगी।

कुलदीप और वंशिका बचपन के दोस्त रहे हैं और इन दोनों ने समय के साथ अपने रिश्ते को जीवनभर के साथ में बदलने का निर्णय लिया। क्रिकेट की हालिया उपलब्धियों के बाद यह शादी क्रिकेट और मनोरंजन जगत में भी चर्चा का विषय बनी हुई है। शादी के बाद 17 मार्च को लखनऊ में एक भव्य रिसेप्शन समारोह भी रखा गया है, जिसमें कई हस्तियों के शामिल होने की उम्मीद जताई जा रही है।



