आदित्यपुर में होटल-लॉज पर निगम की बड़ी कार्रवाई, 5 पर जुर्माना…

0
Advertisements
Advertisements

आदित्यपुर : झारखंड हाई कोर्ट के निर्देश के बाद आदित्यपुर नगर निगम ने सख्त रुख अपनाते हुए नगर क्षेत्र के होटल और लॉजों पर विशेष छापेमारी अभियान चलाया। शुक्रवार को हुई इस कार्रवाई में कई होटलों की स्थिति मानकों से निचे पाई गई। निगम की टीम ने साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था, फायर सेफ्टी उपकरण, सीसीटीवी कैमरे, रजिस्टर मेंटेनेंस और वैध ट्रेड लाइसेंस की बारीकी से जांच की।

इस दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले कुल पांच होटल संचालकों पर जुर्माना लगाया गया।

अभियान का नेतृत्व उप नगर आयुक्त पारुल सिंह ने किया। उन्होंने बताया कि कई होटल और लॉज में गंदगी की स्थिति चिंताजनक पाई गई, फायर सेफ्टी उपकरण या तो नदारद थे या खराब पड़े थे। कई प्रतिष्ठानों में सीसीटीवी कैमरे बंद मिले, वहीं रजिस्टर और लाइसेंस का समुचित रखरखाव नहीं किया गया था।

निगम प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यह विशेष अभियान 15 नवंबर तक लगातार जारी रहेगा। इस अवधि में सभी होटल व लॉजों की चरणबद्ध जांच होगी। नियमों का उल्लंघन करने वाले प्रतिष्ठानों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी — जिसमें लाइसेंस रद्द करने से लेकर सीलिंग तक की प्रक्रिया भी शामिल हो सकती है।

नगर निगम ने होटल संचालकों से अपील की है कि वे साफ-सफाई और सुरक्षा के मानकों का पालन करें, अन्यथा भविष्य में किसी तरह की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed