महंगाई को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन शुरू, प्रियंका गांधी करेंगी प्रदर्शन का नेतृत्व

0
Advertisements

महंगाई: बेरोजगारी और जरूरी सामान पर जीएसटी को लेकर कांग्रेस दिल्ली में विरोध प्रदर्शन कर रही है।कांग्रेस मुख्यालय के बारह कांग्रेस का महंगाई व बेरोजगारी के खिलाफ प्रदर्शन शुरू हो गया है। यहां हजारों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता पहुंचे हैं। पुलिस ने बैरीकेटिंग कर प्रदर्शनकारियों को रोक दिया है। इस पूरे इलाके में धारा 144 लागू है। यहां कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को पुलिस हिरासत में लेकर बस में बैठा रही है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

प्रियंका और राहुल गांधी करेंगे नेतृत्व

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी अकबर रोड स्थित कांग्रेस मुख्यालय पहुंची हैं। बताया जा रहा है कि यहां से प्रदर्शन का वह नेतृत्व करेंगी। जबकि राहुल गांधी कांग्रेस नेताओं के साथ राष्ट्रपति भवन की तरफ मार्च करेंगे। देशव्यापी प्रदर्शन के लिए पार्टी ने दफ़्तर के भीतर पूरा इंतजाम किया है। देशभर से महिला और पुरुष कार्यकर्ता बुलाए गए हैं। कांग्रेस दफ्तर के ग्राउंड में कार्यकर्ताओं के रहने और सोने के लिए बाकायदा टेंट लगाया गया है।

ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी की

दिल्ली पुलिस ने नई दिल्ली इलाके में धारा 144 लागू की हुई है। ऐसे में लोगों को दिक्कतों और जाम से बचाने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है। जिसमें वाहन चालकों को कुछ रास्तों से बचने की सलाह दी गई है।दिल्ली ट्रैफिक पुलिस का कहना है कि विशेष व्यवस्था के चलते दिल्ली के कई इलाकों में यातायात प्रभावित हो सकता है। यातायात की सुचारू व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए धौला कुआं, रिज रोड, शंकर रोड, पंचकुइयां रोड, चेम्सफोर्ड रोड, मिंटो रोड, मथुरा रोड, डब्ल्यू पॉइंट, लोधी रोड, अरबिंदो मार्ग, अफ्रीका एवेन्यू, मोती बाग रेड लाइट (शांति पथ) के आगे बसों के जाने पर प्रतिबंध है। विशेष यातायात व्यवस्था की वजह से इन मार्गों पर ट्रैफिक का ज्यादा दबाव रहेगा। ऐसे में वाहन चालक कमाल अतातुर्क मार्ग, कौटिल्य मार्ग, तीन मूर्ति मार्ग, राजाजी मार्ग, अकबर रोड, सफदरजंग रोड, रायसीना रोड पर जाने से बचें।

About The Author

Thanks for your Feedback!

You may have missed