जीवन काल मे मिशन को पूर्ण करने के लिए एकाग्र जरूरी -विकास वैभव

Advertisements
Advertisements

बिक्रमगंज /दावथ /रोहतास (चारोधाम मिश्रा):- आओ मिलकर प्रेरित करें बिहार कार्यक्रम के अंतर्गत डॉ नागेंद्र झा महिला महाविद्यालय बिक्रमगंज पहुंचे बिहार सरकार के मुख्य सचिव आईपीएस विकास वैभव ने कहा कि लक्ष्य प्राप्ति के लिए दुर्गमता को झेलना अनिवार्य है। सहनशीलता के अभाव में व्यक्ति अपने लक्ष्य से दूर रह जाता है। इसके साथ ही सफलता का मंत्र एकाग्रता बताते हुए उन्होंने कहा कि जीवन काल में मिशन को पूर्ण करने के लिए एकाग्र होना भी अनिवार्य है।कैमूर पर्वत श्रृंखला पर पनप रहे आतंकवाद रूपी पौधों तथा जिले के अलग-अलग प्रखंडों में अपराधिक गतिविधियों को चुनौती के रूप में स्वीकार करना बताते हुए उसके समाप्ति पर स्वयं द्वारा रची गई रणनीति का भी उन्होंने जिक्र किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला शिक्षा पदाधिकारी संजीव कुमार एवं संचालन शशिकांत चौबे ने किया। महाविद्यालय के प्राचार्य अमरेंद्र कुमार मिश्र ने अंग वस्त्र एवं बुके तथा प्रतीक चिन्ह प्रदान कर अतिथियों का स्वागत किया। वही एंकर आकाश कुमार ने अपने ओजस्वी वक्तव्य से लोगों को काफी उत्साहित किया। मौके पर डीएवी के प्राचार्य प्रेमचंद त्रिपाठी, प्रज्ञा पुंज पब्लिक स्कूल के प्राचार्य संगीता शर्मा,मॉर्डन चिल्ड्रेन स्कूल के निर्देशक मो o आयूब खान, सामाजिक कार्यकर्ता श्रीनिवास सिंह, संझौली पूर्व उप प्रमुख मधु उपाध्याय, नोखा जिला पार्षद भेलू मिश्रा, मनीष रंजन सिंह , घनश्याम कुमार विद्यालय के शिक्षक कमलेश मिश्रा,अभिषेक पाण्डेय, दिनेश पाण्डेय, आलोक कुमार, धनन्जय ओझा,मृत्युंजय पाठक,प्रेम पांडेय,चारोधाम मिश्रा, कुसुम कुमारी, संजू कुमारी, पुनम कुमारी, सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

Advertisements
Advertisements

You may have missed