साथियों ने फोन करके बुलाया सालगाझड़ी फिर जमकर की पिटाई

0
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर : शुक्रवार को लोको कॉलोनी के रहने वाले गणेश गोप को उसके साथियों ने फोन करके सालझागड़ी रेलवे फाटक के पास बुलाया और  इस दौरान उसकी जमकर पिटाई कर दी . वह जब अधमरा हो गया था, तब उसे छोड़कर सभी लोग फरार हो गये . इसके बाद स्थानीय लोगों ने परिवार के लोगों को घटना की जनकारी दी. सूचना पाकर परिवार के लोग सबसे पहले गणेश को लेकर खासमहल के सदर अस्पताल में पहुंचे. लेकिन सदर अस्पताल में गणेश की हालत में सुधार नहीं आने पर शाम को एमजीएम अस्पताल रेफर कर दिया गया. गणेश की पत्नी सुनिता गोप ने बताया कि वह आरोपियों को नहीं पहचानती है. उसे तो फोन करके एक परिचित ने घटना की जानकारी दी थी. इसके बाद वह पति को लेकर सदर अस्पताल पहुंची थी.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

सुनिता गोप ने बताया कि उसका पति गणेश गोप दीहाड़ी मजदूर है. शुक्रवार को भी वह मजदूरी करने के लिये ही गया था. इस बीच वह सालगाझड़ी रेलवे फाटक पर कैसे पहुंच गया. इसकी जानकारी उसे नहीं है. घटना की जानकारी मिलते ही वह परसुडीह पुलिस अस्पताल पहुंची और गणेश का बयान लेने के बाद मामले की जांच में जुट गयी है.

Advertisements
See also  जमशेदपुर ग्रामीण क्षेत्र में वृद्ध महिला की निर्मम हत्या, पुलिस जांच में जुटी

Thanks for your Feedback!

You may have missed