आदित्यपुर ट्रांसपोर्ट कॉलोनी के पासबालू के अवैध भंडारण पर सीओ का छापा, 5 हजार सीएफटी बालू जब्त, हड़कंप,

Advertisements

आदित्यपुर (संवाददाता ):- सरायकेला- खरसावां जिला के गम्हरिया अंचलाधिकारी ने गुप्त सूचना के आधार पर आरआईटी थाना अंतर्गत आदित्यपुर नगर निगम के वार्ड संख्या 34 स्थित ट्रांसपोर्ट कॉलोनी शिव मंदिर के पास बने सामुदायिक भवन एवं प्राथमिक विद्यालय परिसर में छापेमारी करते हुए अवैध रूप से भंडारण कर रखे गए लगभग 5 हजार सीएफटी बालू जब्त किया है. वैसे बालू किसके द्वारा भंडारण कर रखा गया. इसका पता नहीं चल सका है. इस छापेमारी के दौरान आदित्यपुर एवं आरआईटी थाना पुलिस भी मौके पर मौजूद रही.जानकारी देते हुए गम्हरिया सीओ मनोज कुमार ने बताया कि जब्त बालू की सूचना खनन पदाधिकारी को दी जाएगी. उसके बाद ही पता चल सकेगा की भंडारण कर रखे गए बालू की कीमत कितनी है. वैसे छापेमारी के दौरान आसपास के इलाकों में हड़कंप मच गया लोग इधर-उधर भागने लगे.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

About The Author

See also  SSP के नाम पर रंगदारी का शोर या सिदगोड़ा थानेदार की चूक? लोक आलोक की पड़ताल में बदली पूरे मामले की कहानी, युवक को चार दिन थाने में रखने के बाद दोबारा उठाने पर भी सवाल

You may have missed