Advertisements
Advertisements

पंजाब: पंजाब के अमृतसर में हाल ही में आम आदमी पार्टी के एक सरपंच की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस हत्या के मामले में पंजाब के सीएम भगवंत मान ने सख्त रुख अख्तियार किया है। सीएम भगवंत मान ने सरपंच की हत्या को लेकर डीजीपी गौरव यादव से फोन पर बात की। इस दौरान उन्होंने डीजीपी से हत्या के मामले की पूरी अपडेट ली। सीएम भगवंत मान ने डीजीपी को इस मामले में दोषियों की जल्द पहचान करने और उन्हें गिरफ्तार करने के सख्त निर्देश दिए हैं। वहीं मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि अपराधियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।रविवार को आम आदमी पार्टी के नेता और गांव के सरपंच जर्मल सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई। जानकारी के मुताबिक तरनतारन जिले के वलटोहा गांव के रहने वाले जर्मल सिंह अमृतसर में एक शादी समारोह में शामिल होने पहुंचे थे। यहीं पर अज्ञात हमलावरों ने उन्हें करीब से गोली मार दी। आरोपियों ने जर्मल सिंह के सिर में सटाकर गोली मारी थी। आनन-फानन में उन्हें अस्पताल लेकर जाया गया, लेकिन उनकी जान नहीं बचाई जा सकी।दूसरी तरफ विपक्षी दल भाजपा ने हत्या के इस मामले को लेकर सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने सीधे तौर पर सीएम भगवंत मान के इस्तीफे की मांग की है। भाजपा का कहना है कि आप के ही एक सरपंच की गोली मारकर हत्या कर दी गई, जिससे यह पता चलता है कि राज्य में कानून व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने ‘एक्स’ पर घटना का सीसीटीवी फुटेज साझा करते हुए लिखा, ‘‘अमृतसर में दिनदहाड़े आम आदमी पार्टी (आप) के सरपंच की हत्या का भयावह वीडियो।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed