सीएम सम्राट चौधरी का सख्त रुख, अफसरों को दो टूक—“मुझे सिर्फ रिजल्ट चाहिए, काम की रफ्तार बढ़ाओ”, हड़कंप

0
Advertisements
Advertisements

पटना : बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रशासनिक कार्यों को लेकर सख्त रुख अपनाते हुए अधिकारियों को स्पष्ट संदेश दिया है। उन्होंने कहा कि अब काम केवल फाइलों तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि उसका परिणाम जमीन पर दिखना चाहिए।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

मुख्यमंत्री ने बैठक के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिया कि काम की गति बढ़ाई जाए और हर योजना का समय पर क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने साफ कहा कि जनता से जुड़े कार्यों में किसी भी तरह की देरी स्वीकार नहीं की जाएगी और हर स्तर पर जवाबदेही तय होगी।

सीएम के इस सख्त निर्देश के बाद प्रशासनिक महकमे में हलचल देखी गई है। सरकार का फोकस अब योजनाओं के तेजी से क्रियान्वयन और बेहतर रिजल्ट पर है, ताकि जनता तक सरकारी सेवाओं का लाभ समय पर पहुंच सके।

See also  चुनावी प्रचार में ‘माछ-भात’ का तड़का, चंपाई सोरेन का अनोखा अंदाज वायरल, सोशल मीडिया पर मचा हंगामा

Thanks for your Feedback!

You may have missed