दिशोम गुरु शिबू सोरेन की 82वीं जयंती पर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने किया नमन

0
Advertisements
Advertisements

रांची : रांची में झारखंड आंदोलन के जननायक, आदिवासी समाज के गौरव और झारखंड मुक्ति मोर्चा के संस्थापक दिशोम गुरु शिबू सोरेन की 82वीं जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर रविवार को मोरहाबादी स्थित स्वर्गीय गुरुजी के पूर्व आवास में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने माता श्रीमती रूपी सोरेन, विधायक कल्पना सोरेन तथा परिवार के अन्य सदस्यों के साथ गुरुजी की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।

इस दौरान राज्य सरकार के मंत्री हफ़ीजुल हसन और सुदिव्य कुमार, राज्यसभा सांसद महुआ माजी, झारखंड मुक्ति मोर्चा के वरिष्ठ नेता विनोद पांडे तथा सुप्रियो भट्टाचार्य सहित अनेक जनप्रतिनिधि, पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित सभी लोगों ने दिशोम गुरु शिबू सोरेन के संघर्षपूर्ण जीवन, उनके विचारों और झारखंड राज्य के निर्माण में दिए गए योगदान को स्मरण किया। इस मौके पर वक्ताओं ने झारखंड के समग्र विकास और आदिवासी समाज के सशक्तिकरण के लिए गुरुजी के सपनों को साकार करने का संकल्प भी लिया।

Advertisements
See also  नेताजी सुभाष टेक्निकल ट्रेनिंग फाउंडेशन छात्रावास में छात्र ने की आत्महत्या, मामला संदिग्ध, परिसर में शोक की लहर

Thanks for your Feedback!

You may have missed