शुक्रवार से लापता लापता युवक का बिष्टुपुर के अर्धनिर्मित मॉल परिसर में मिला कपड़ा और चप्पल, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

0
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर (संवाददाता ):- जुगसलाई थाना अंतर्गत बलदेव बस्ती निवासी 22 वर्षीय सुलतान खान बीते शुक्रवार से लापता है. इधर जब बस्ती से लोग शनिवार को उसे खोजते हुए बिष्टुपुर स्थित एक अर्धनिर्मित मॉल परिसर में पहुंचे तो वहां से सुलतान का चप्पल और कपड़ा बरामद किया गया. परिजनों ने वहां मौजूद गार्ड पर हत्या का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया. बस्ती के लोग अर्धनिर्मित मॉल के बाहर प्रदर्शन करने लगे. सुलतान शादीशुदा है और उसके दो बच्चे भी है.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements


परिजनों ने बताया कि सुलतान को अर्धनिर्मित मॉल का एक गार्ड चोरी करने के लिए बुलाता था. दो दिनों पहले भी गार्ड ने सुलतान को फोन कर बुलाया था. सुलतान घर से निकला फिर वापस नहीं लौटा. इसकी जानकारी जुगसलाई पुलिस को भी दी. आज जब वे लोग उसे खोजते हुए अर्धनिर्मित मॉल परिसर में गए तो वहां सुलतान का चप्पल और कपड़ा मिला. पूछताछ करने पर गार्ड ने कोई जानकारी नहीं दी. उन्हें शक है कि गार्ड ने ही उसे मारकर फेंक दिया है. इधर, सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है.

Advertisements
See also  साकची में होली के दिन 17 वर्षीय छात्र पर चाकू से हमला, इलाके में मची दहशत

Thanks for your Feedback!

You may have missed