सरकार को अंचल अधिकारी और थानेदार चला रहे है बिचौलिए का कार्य मंत्री और विधायक कर रहे है – कन्हैया सिंह

0
Advertisements

जमशेदपुर : जमशेदपुर प्रखंड कार्यालय पर आजसू प्रखंड समिति के अध्यक्ष निरंजन महतो के नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा आहूत हल्ला बोल कार्यक्रम संपन्न हुआ । कार्यक्रम का संचालन संजय करूआ ने किया जबकि धन्यवाद ललन झा ने किया । कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि आजसू पार्टी के केंद्रीय प्रधान महासचिव रामचंद्र सहिस ने झामुमो और कांग्रेस सरकार पर सीधा हमला बोला साथ ही अफसरों की बेलगाम कार्य और दलाली प्रथा को बढ़ावा देने पर जमकर बरसे और कहा की झामुमो और कांग्रेस को सत्ता से बेदखल करना है क्योंकि एक पार्टी इस राज्य की खनिज संपदा को बेचती है और दूसरा उसको खरीद लेती है वर्तमान सरकार लोकतंत्र की जगह लूटतंत्र की परिभाषा पढ़ा रही है राजनेताओं के पहचान जमीन दलाली से लेकर अवैध वसूली के लिए बन गई है , साथ ही इस राज्य में अफसरशाही बढ़ गई है राजनेताओं को अपने बात रखने की भी आजादी छीन ली गई है भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने के लिए स्थानीय जन प्रतिनिधि को जेल भेजने का कार्य सरकार में बैठे अफसर कर रहे है ।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

हल्ला बोल कार्यक्रम में जिला प्रभारी सह केंद्रीय सचिव प्रो रवि शंकर मौर्या ने कहा की राज्य की व्यवस्था पर अगर अव्यवस्था हावी होने लगे तो समझिए की राज्य के राजकुमार सत्ता के नशे में चूर है सरकार 1000 दिन पूरे होने पर बैनर और पोस्टर के माध्यम से जश्न मना रही है उसी दिन 1000 करोड़ को खबर खनिज संपदा को लूट की खबर अखबार की सुर्खियों में छप गई है,म्यूटेशन और रजिस्ट्री का काम सरकारी तौर पर बंद है और बिचौलिए के माध्यम से सभी कार्य आसानी से हो रहा है ।

See also  श्री गुरु नानक देव के 557वें प्रकाश पर्व पर 22 से 24 नवंबर तक होंगे तीन दिवसीय आयोजन

कार्यक्रम में संबोधित करते हुए आजसू पार्टी के जिला अध्यक्ष कन्हैया सिंह ने कहा की राज्य में जिस तरह के हालात बने है और जो दुर्दशा बनी है इस दुर्दशा के लिए हिम्मत चाहिए और हिम्मत सिर्फ राजकुमार हेमंत के पास ही होगा क्योंकि सरकार चलाने के लिए विवेक चाहिए और है नही इसलिए सरकार अंचलाधिकारी और थानेदार चला रहे है और बिचौलिए का कार्य सता में बैठे मंत्री और विधायक करते है जो वर्तमान में भ्रष्टाचार को बढ़ाने का नया इतिहास रच दिया है जिन्हे अपने विधायकों और मंत्रियों पर भरोसा नहीं है जिनके हाथो मे सत्ता की बागडोर तो है लेकिन चलती है दिल्ली से और महोदय दिन में लुटते है और शाम को बंदरबाट होता है कन्हैया सिंह ने कहा की जिस राज्य के विधायक अंगूठा छाप हो उस राज्य में भ्रष्टाचार में बढ़ोतरी नहीं होगा तो क्या होगा इहा तो मनरेगा वाले दिहाड़ी मजदूर को वेतन नहीं मिलता है स्कूलों में शिक्षक नहीं है युवा बेरोजगार है महिलाए असुरक्षित है होडिंग बैनर में बाप बेटा के आलावे किसी की तस्वीर नही दिखाई पड़ता है उन शहीदों के सपनो को चकनाचूर कर दिया है जो स्वयं इस बेहतर राज्य के संकल्प लेकर अपने प्राणों की आहुति दे दिए थे ।
प्रखंड विकास पदाधिकारी को 29 सूत्री मांग पत्र सौंपा गया जो क्षेत्र की जनसमस्याओं को लेकर है ।

अन्य वक्ताओं में कार्यकारी अध्यक्ष संजय मलाकार, संजय सिंह, ललन झा, अप्पू तिवारी, राजेश कर्मकार, मनोज गुप्ता, अरूप मल्लिक, मंजू राज, संगीता कुमारी, संभू श्रवण, सैलेश सिंह, शैलेंद्र सिन्हा,रौशन सिंह, बबलू करुआ, प्रवीन प्रसाद, संतोष सिंह, सुधीर कुमार, सूरज कैवर्तो, मृत्युंजय सिंह,धर्मवीर सिंह, मंगल टुडू, ललित सिंह, सावत्री देवी,कंचन देवी,सरस्वती देवी, सचिन प्रसाद, राजेश कुमार, समेत सैकड़ों लोग उपस्थित थे ।

About The Author

Thanks for your Feedback!

You may have missed