CGL मामले में CID की देर रात छापेमारी, दो लोगों को पूछताछ के लिए ले गई टीम

Advertisements

कोडरमा : CGL से जुड़े मामले की जांच में CID की टीम ने गुरुवार देर रात डोमचांच थाना क्षेत्र के गोलवाढाब और कोडरमा थाना क्षेत्र के बरसोतियाबर में छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान टीम दो लोगों को पूछताछ के लिए अपने साथ ले गई। इनमें गोलवाढाब निवासी राजेश यादव, पिता जगदीश यादव, भी शामिल हैं। स्थानीय स्तर पर राजेश यादव को कथित पत्रकार बताया जा रहा है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

CID की टीम राजेश यादव के घर पहुंची और उन्हें पूछताछ के लिए साथ ले गई। वहीं, दूसरे व्यक्ति को भी टीम द्वारा ले जाए जाने की बात सामने आई है, लेकिन उसके बारे में फिलहाल स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पाई है।

छापेमारी में क्या-क्या बरामद हुआ और दोनों लोगों से किन बिंदुओं पर पूछताछ की जा रही है, इसकी आधिकारिक पुष्टि फिलहाल नहीं हुई है। CID की देर रात हुई इस कार्रवाई के बाद इलाके में चर्चा का माहौल है।

About The Author

See also  आदित्यपुर में संपत्ति विवाद में चली गोली: 111 सेफ लाइफ अस्पताल के निदेशक डॉ. ओपी आनंद को बड़े भाई सत्य प्रकाश सुधांशु ने मारी गोली, पहले भी हो चुकी थी हाथापाई! वाई.पी. यादव के निधन के बाद बढ़ा था संपत्ति विवाद, दोनों भाइयों ने अपनी सुरक्षा के लिए रखे थे बाउंसर

You may have missed