पति के शव को ग्राइंडर से काट डाला, टुकड़ों में पैक कर लगाया ठिकाने,


संभल :उत्तर प्रदेश के संभल जिले के चंदौसी कोतवाली क्षेत्र से एक सनसनीखेज हत्याकांड सामने आया है. यहां एक महिला ने अपने प्रेमी और साथियों के साथ मिलकर पति की बेरहमी से लोहे के हथियार और ग्राइंडर से हाथ पैर काटकर हत्या कर दी. हत्या के बाद शव के टुकड़े कर पहचान छिपाने की कोशिश की गई. फिलहाल पुलिस मृतक के कटे हुए हाथ-पैर और सिर कुछ बरामद कर लिया है और पत्नी सेहत दो लोगों को गिरफ्तार कर खुलासा किया.
मामला 15 दिसंबर की सुबह उस समय सामने आया, जब पतरौआ रोड स्थित ईदगाह के पास नाले में एक युवक का क्षत-विक्षत शव मिला. सूचना पर इंस्पेक्टर अनुज तोमर और सीओ मनोज कुमार सिंह मौके पर पहुंचे. जांच में युवक की पहचान रजपुरा थाना क्षेत्र के कस्बा गंवा निवासी 35 वर्षीय राहुल पुत्र जसवंत के रूप में हुई. शव पर बाजू में ‘राहुल’ नाम गुदा हुआ था, जिससे शिनाख्त आसान हुई.उस समय राहुल ने गौरव व रूबी के साथ मारपीट करते हुए मोहल्ले में बदनाम और नग्नावस्था में घुमाने की धमकी दी थी, तभी रूबी व प्रेमी गौरव ने राहुल पर हमला कर दिया था और फिर हत्या की साजिश रची। हत्या के बाद शव के टुकड़े करने के लिए गौरव ने 19 नवंबर को ग्लाइंडर खरीदा।रूबी बाजार से पॉलीथिन का बैग खरीदकर लाई। सिर और हाथ-पैरों को बैग में भरकर गंगा में फेंक दिया गया, जबकि धड़ को पत्रुआ गांव के नाले में फेंक दिया गया, जिसे पुलिस ने बरामद कर लिया था, लेकिन सिर व हाथ पैर गंगा में बह गए हैं।रूबी की निशानदेही पर शव ले जाने में इस्तेमाल की गई स्कूटी, एक चार पहिया वाहन, ग्लाइंडर, ब्रश समेत अन्य सामान बरामद किए गए हैं। पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार विश्नोई ने बताया कि हत्या आरोपित पत्नी रूबी और प्रेमी गौरव का चालान किया गया है। इन दोनों ने ही मिलकर इस पूरी घटना को अंजाम दिया। राहुल के सिर, हाथ व पैर अभी नहीं मिले हैं। डीएनए सैंपल लिए गए हैं ताकि हत्या आरोपितों को सजा दिलाने में आसानी रहे।




