पहली कोविड वैक्सीन बनाने वाले साइंटिस्ट पर चीन की बड़ी कार्रवाई, भ्रष्टाचार के आरोप में संसद से किया बर्खास्त…


लोक आलोक न्यूज सेंट्रल डेस्क:-चीन में कोराना महामारी ( China First Covid Vaccine ) के दौरान पहली वैक्सीन विकसित करने वाले विज्ञानी को कथित भ्रष्टाचार के लिए संसद से बर्खास्त कर दिया गया। 62 वर्षीय यांग अनुभवी शोधकर्ता हैं। उन्होंने सीएनबीजी में उस टीम का नेतृत्व किया था जिसने सिनोफार्मा की बीबीआइबीपी -कोरवी वैक्सीन विकसित की थी। यांग को सितंबर 2020 में इस उपलब्धि के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया था।
चीन में कोराना महामारी के दौरान पहली वैक्सीन विकसित करने वाले विज्ञानी को कथित भ्रष्टाचार के लिए संसद से बर्खास्त कर दिया गया। चाइना नेशनल फार्मास्युटिकल ग्रुप की वैक्सीन सहायक कंपनी चाइना नेशनल बायोटेक ग्रुप (सीएनबीजी) के अध्यक्ष यांग जियाओमिंग को गंभीर अनुशासन और कानून के उल्लंघन के कारण नेशनल पीपुल्स कांग्रेस (एनपीसी) में उनकी सदस्यता से हटाया गया है।
चीन की थी पहली वैक्सीन
62 वर्षीय यांग अनुभवी शोधकर्ता हैं। उन्होंने सीएनबीजी में उस टीम का नेतृत्व किया था, जिसने सिनोफार्मा की बीबीआइबीपी-कोरवी वैक्सीन विकसित की थी। चीन की यह पहली वैक्सीन थी, जिसे सामान्य उपयोग के लिए मंजूरी दी गई थी। यांग को सितंबर 2020 में इस उपलब्धि के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया था।
यांग की बर्खास्तगी पर चीन की सबसे बड़ी कार्रवाई
यांग की बर्खास्तगी चीन की स्वास्थ्य सेवा प्रणाली पर सबसे बड़ी कार्रवाई के बीच आई है, जो पिछले कुछ वर्षों में राष्ट्रपति शी चिनफिंग द्वारा शुरू किए गए व्यापक भ्रष्टाचार विरोधी अभियान का विस्तार है। इसका उद्देश्य रिश्वतखोरी से ग्रस्त प्रणाली में व्यापक भ्रष्टाचार को जड़ से खत्म करना है। अस्पतालों, दवा कंपनियों और बीमा फंडों पर कार्रवाई जारी है। पिछले साल से दर्जनों अस्पताल प्रमुखों को हिरासत में लिया जा चुका है।


