चीन ने बना दी दुनिया की लंबी एक्सप्रेस वे टनल, 

0
Advertisements
Advertisements

China:  चीन ने एक तकनीक के मामले में एक बार फिर नया कीर्तिमान स्थापित किया है। चीन के शिनजियांग क्षेत्र में दुनिया की सबसे लंबी दूरी का एक्सप्रेसवे टनल शुरू हो गई है।
बताया जा रहा है कि टनल की लंबाई 22.13 किलोमीटर है। इसके निर्माण के बाद से तियानशान शेंगली टनल से पर्वतों को पार करने में लगने वाला 4 घंटों का सफर घटकर अब केवल 20 मिनट का रह गया है।इस टनल के निर्माण का काम 2020 में शुरू हुआ था। यह टनल 324 किमी लंबे उरुमकी-युली एक्सप्रेसवे का हिस्सा है। बता दें कि एक्सप्रेसवे से उरुमकी और कोरला के लगने वाला समय 7 घंटे से घटकर 3 घंटे रह गया है।तियानशान शेंगली टनल, G0711 उरुमकी–युली एक्सप्रेसवे का हिस्सा है, जो उत्तरी और दक्षिणी शिनजियांग को जोड़ती है। इस एक्सप्रेसवे की कुल लंबाई 324.7 किलोमीटर है और इसके निर्माण में करीब पांच साल का वक्त लगा है। ग्लोबल टाइम्स के मुताबिक इस परियोजना पर चीनी सरकार ने करीब 46.7 अरब युआन यानि करीब 6.5 अरब डॉलर का निवेश किया है।चीन की सरकारी न्यूज एजेंसी शिन्हुआ के मुताबिक, मुश्किल भौगोलिक परिस्थितियों की वजह से इसका निर्माण करना अत्यंत मुश्किल काम था। इस वजह से इस मार्ग में पुलों और सुरंगों का अनुपात 90 प्रतिशत से ज्यादा है। टनल की अधिकतम गहराई 1,112 मीटर तक जाती है और यह 16 भूवैज्ञानिक फॉल्ट जोन से होकर गुजरती है। इसीलिए इसका निर्माण दुनिया की सबसे मुश्किल इंजीनियरिंग प्रोजेक्ट में से एक कहा जा रहा है।चीन कम्युनिकेशंस कंस्ट्रक्शन कंपनी के चेयरमैन सोंग हाईलियांग ने कहा कि यह टनल न सिर्फ लंबाई के लिहाज से रिकॉर्ड है, बल्कि इसमें हाईवे टनल के लिए अब तक का सबसे गहरा वर्टिकल शाफ्ट भी बनाया गया है। इस परियोजना के लिए चीन ने स्वदेशी रूप से विकसित हार्ड रॉक टनल बोरिंग मशीन (TBM) का इस्तेमाल किया है, जिसे अत्यधिक ठंड, ऊंचाई और कठोर चट्टानों में काम करने के लिए खास तौर पर डिजाइन किया गया है। चीनी एजेंसी ने कहा है कि एडवांस टेक्नोलॉजी की वजह से इसके निर्माण में लगने वाला समय एक चौथाई कम हो गया।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed