जमशेदपुर वर्कर्स कॉलेज के इंटरमीडिएट सेक्शन द्वारा बाल दिवस कार्यक्रम का आयोजन

0
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर : जमशेदपुर वर्कर्स कॉलेज के इंटरमीडिएट सेक्शन द्वारा बाल दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रभारी प्राचार्य प्रो०डॉ०अनिल पाठक ने किया।कार्यक्रम का शुभारंभ जवाहरलाल नेहरू की तस्वीर पर माल्यार्पण कर,उनके चरणों में पुष्प अर्पित कर तथा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इंटरमीडियट सेक्शन के द्वारा बाल दिवस के पूर्व साप्ताहिक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। 9.11.22 को पेंटिग प्रतियोगिता,10.11.22 को कविता पाठ,11.11.22 को निबंध प्रतियोगिता और 12.11.22 को रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया था,जिसके विजयी प्रतिभागियों को आज प्रभारी प्राचार्य के द्वारा पुरस्कृत किया गया।पेंटिग प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार इंटरमीडिएट वाणिज्य संकाय की छात्रा दीपिका सामंत को,द्वितीय पुरस्कार इंटरमीडिएट कला संकाय के छात्रा नैना कुमारी को एवं तृतीय पुरस्कार इंटर मीडिएट कला संकाय की छात्र विष्णु सिंह को दिया गया।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

निबंध प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार कुणाल चंद्र महतो, द्वितीय पुरस्कार सुनिधि कुमारी एवम तृतीय पुरस्कार राज माडी को दिया गया।कविता पाठ प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार जैनब परवीन,द्वितीय पुरस्कार सुनिधि कुमारी,तृतीय पुरस्कार विष्णु सिंह को दिया गया।रंगोली प्रतियोगिता के प्रथम पुरस्कार विष्णु सिंह और अमित कुमार को दिया गया।द्वितीय पुरस्कार लकी सारिका बारा, रीतू महतो, संपा महतो और जोंगा सिद्दू को दिया गया।तृतीय पुरस्कार नेहा महतो एवम सुनीता कालिंदी को दिया गया। सभी विजेता प्रतिभागियों को प्रभारी प्राचार्य महोदय ने पुरुस्कृत कर प्रोत्साहित किया गया।

इंटरमीडियट प्रभारी सह परीक्षा नियंत्रक श्री अरविंद सिंह एवम महाविद्यालय के प्रधान सहायक मनमोहन गांधी ने भी बच्चों के प्रतिभा की सराहना की और भविष्य में भी महाविद्यालय द्वारा आयोजित कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए उनका मनोबल बढ़ाया।कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने कविता पाठ एवम नृत्य प्रस्तुत कर कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। कार्यक्रम का संचालन प्रो०जावेद अंसारी ने एवं धन्यवाद ज्ञापन रिंकी बंसियार ने किया।कार्यक्रम को सफल बनाने में महाविद्यालय के सभी संकाय के शिक्षक – शिक्षिकाओ एवं विद्यार्थियों ने सक्रिय भूमिका निभाई।

Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed