मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रजरप्पा में मां छिन्नमस्तिका की पूजा कर राज्य की खुशहाली की कामना की

0
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपनी धर्मपत्नी और विधायक कल्पना सोरेन के साथ मंगलवार को रजरप्पा पहुंचे। मुख्यमंत्री ने यहां प्रसिद्ध सिद्धपीठ मां छिन्नमस्तिका मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना कर माता रानी से राज्यवासियों की सुख, समृद्धि, खुशहाली और उन्नति की कामना की।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

पूजा के दौरान मुख्यमंत्री ने नारियल बलि दी, रक्षा सूत्र बंधवाया और शीश झुकाकर मां छिन्नमस्तिका से आशीर्वाद प्राप्त किया। धार्मिक पुरोहितों ने परंपरा के अनुसार पूरे विधि-विधान के साथ पूजा संपन्न कराई।

इस अवसर पर रजरप्पा मंदिर न्यास समिति के सदस्यों ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन का सप्रेम स्वागत किया। समिति की ओर से दोनों को प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।

मुख्यमंत्री की इस धार्मिक यात्रा को लेकर मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं में उत्साह देखा गया। दर्शन-पूजन के दौरान सुरक्षा और व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए थे।


Advertisements
See also  पावर डिस्कॉम्स ने लाइनमैन दिवस मनाया, फ्रंटलाइन पावर हीरोज़ का किया सम्मान

Thanks for your Feedback!

You may have missed