चांडिल में छठ घाट पर हादसा: 10 वर्षीय किशोर नदी में डूबा, गोताखोरों ने बचाया
Advertisements

Advertisements

चांडिल: जिले के चांडिल थाना क्षेत्र के शहरबेड़ा स्वर्णरखा नदी छठ घाट पर सोमवार शाम 10 वर्षीय किशोर के डूबने की आशंका से अफरातफरी मच गई। जानकारी के मुताबिक अस्ताचलगामी भगवान सूर्य को अर्घ्य देने के लिए घाट पर भारी संख्या में श्रद्धालु जुटे थे। इसी दौरान स्नान करने पहुंचे एक युवक के नदी के गहरे पानी में चला गया। युवक के डूबने की सूचना मिलते ही घाट में मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही चांडिल एसडीओ, एसडीपीओ सहित पुलिस बल मौके पर पहुँचा।देर शाम गोताखोरों की मदद से किशोर को नदी से बाहर निकालकर उसे एमजीएम भेज दिया।
Advertisements


Advertisements


