चंद्रगुप्त बने आजसू स्कूल जमशेदपुर पूर्वी के कार्यक्रम प्रभारी

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर। पूर्वी सिंहभूम जिला आजसू जिला समिति द्वारा 22 जून से 16 अगस्त तक प्रखंड और पंचायत स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। मंगलवार को बिष्टुपुर तुलसी भवन में आयोजित कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष कन्हैया सिंह और पूर्व मंत्री रामचंद्र सहिस ने यह जानकारी दी। नेताओं ने बताया कि आजसू की स्थापना दिवस को बलिदान दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया गया है। दूसरी ओर 26 जून से 26 जुलाई तक सभी विधानसभा क्षेत्र में ग्राम प्रभारी चूल्हा प्रमुख और पिलर मेंबर का सम्मेलन होगा। इसकी जिम्मेदारी फनी भूषण महतो डोमन टुडू मुन्ना सिंह चंदेश्वर पांडे गणेश कर्मकार बुद्धेश्वर मुर्मू को सौंपा गया है। कन्हैया सिंह ने बताया कि आज सुख सभी कार्यकर्ता अपने विधानसभा क्षेत्र में पर्यावरण सुरक्षा के लिए 100 पौधे लगाएंगे। 16 अगस्त को पदयात्रा और 2 अक्टूबर को सुदेश महतो की उपस्थिति में कार्यक्रम का समापन होगा।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
See also  उधारी मांगने पर बवाल, दुकानदार पर दो राउंड फायरिंग से इलाके में सनसनी

Thanks for your Feedback!

You may have missed