चाकुलिया: मुख्य बाजार सड़क पर बालू उड़ाते हुए दौड़ रहे हैं ट्रैक्टर, राहगीर और विद्यार्थी परेशान

0
Advertisements
Advertisements

चाकुलिया: चाकुलिया प्रखंड के श्यामसुंदरपुर थाना क्षेत्र स्थित स्वर्णरेखा नदी के घाटों से अवैध रूप से बालू का उत्खनन कर ट्रैक्टरों से परिचालन किया जा रहा है। बालू से लदे ट्रैक्टर चाकुलिया मुख्य बाजार सड़क पर बालू उड़ाते हुए दौड़ रहे हैं। बालू उड़ने से राहगीरों और स्कूली विद्यार्थियों को परेशानी हो रही है। दुर्घटना की आशंका भी बनी हुई है। प्रशासन इस पर रोक लगाने की दिशा में कोई पहल नहीं कर रहा है।विदित हो कि सुबह से शाम तक बालू से लदे दर्जनों ट्रैक्टर मुख्य बाजार की सड़क से गुजर रहे हैं। ट्रैक्टरों पर बालू को तिरपाल से ढंका नहीं जाता है। इसके कारण ट्रैक्टर चलने पर बालू उड़ते रहता है। ऐसा होना राहगीरों के लिए परेशानियों का कारण बना है। ट्रैक्टर से बालू उड़कर किसी की आंख में भी जा सकता है। मुख्य बाजार सड़क पर कई जगह चौक चौराहे हैं। जहां भीड़ रहती है। प्रशासन से बचने के लिए बालू से लदे ट्रैक्टरों के चालक बाजार क्षेत्र में रफ्तार से ट्रैक्टर चलाते हैं। कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
See also  उलीडीह में ब्राउन शुगर के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, छापेमारी में युवक गिरफ्तार

Thanks for your Feedback!

You may have missed