चाकुलिया: बेंद के साव टोला में तीन साल से सोलर जल मीनार खराब

0
Advertisements

चाकुलिया: चाकुलिया प्रखंड की बेंद पंचायत के बेंद गांव के साव टोला में विगत तीन साल से सोलर जल मीनार खराब‌ है। करीब 100 परिवार भीषण पेयजल संकट से जूझ रहे हैं। जनप्रतिनिधियों और जल एवं स्वच्छता विभाग के पदाधिकारियों की उदासीनता से जल मीनार की मरम्मत नहीं हो रही है। इससे ग्रामीणों में भारी आक्रोश है।टोला निवासी दीपक कुमार साव, सुजय साव, विजय साव, सुदेव साव, तरुण सेन गुप्ता, निमाई सेन गुप्ता ने कहा कि मोटर खराब हो जाने के कारण जल मीनार से जलापूर्ति बंद है। पिछले तीन साल से हम पेयजल के लिए परेशानी झेल रहे हैं। एक व्यक्ति के समर सेबल से पेयजल लेना पड़ रहा है। नहाने के लिए भटकना पड़ता है। बावजूद, जनप्रतिनिधि और पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के पदाधिकारी जल मीनार की मरम्मत के लिए पहल नहीं कर रहे हैं। जानकारी के मुताबिक बेंद गांव के ही पाथरचाकड़ी टोला में भी दो जल मीनार महीनों से खराब हैं और ग्रामीण पेयजल समस्या से जूझ रहे हैं।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

About The Author

See also  टाटानगर स्टेशन के पास सड़क हादसे में मोंटी की मौत, दोस्त राहुल घायल

Thanks for your Feedback!

You may have missed