चाकुलिया: घर के आंगन में सोये बुजुर्ग को हाथी ने घायल किया, झाड़ग्राम रेफर

0
Advertisements
Advertisements

चाकुलिया: चाकुलिया प्रखंड की बड़ामारा पंचायत अंतर्गत बड़ामारा गांव के गालूडीह टोला में विगत रात करीब 12 बजे एक जंगली हाथी ने आंगन में सो रहे कुनाराम मुंडा (65) को पटक कर घायल कर दिया। कुनाराम मुंडा के पुत्र दुखु लाल मुंडा ने बताया कि उसके पिता रात में खाना खाकर अपने घर के आंगन में सो रहे थे। रात करीब 12 बजे उनके घर के आंगन में एक जंगली हाथी घुस आया और आंगन में सो रहे उसके पिता को हाथी ने पटक कर घायल कर दिया। घायल करने के बाद हाथी वहां से निकला। ग्रामीणों ने हाथी को बड़ी मुश्किल से जंगल की ओर खदेड़ा। इसके बाद स्थानीय लोगों द्वारा घायल कुनाराम मुंडा को चाकुलिया के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां डॉ नरेश बास्के ने उनकी स्थिति को गंभीर देखकर बेहतर इलाज के लिए पश्चिम बंगाल के झाड़ग्राम रेफर कर दिया।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
See also  अपहरण की कोशिश नाकाम, चलती बाइक से कूदकर 9 साल की बच्ची ने बचाई जान

Thanks for your Feedback!

You may have missed