चाकुलिया: राशन दुकान से अनाज लेकर लौट रही महिला की सड़ी गली लाश मिली

0
Advertisements

चाकुलिया: चाकुलिया थाना क्षेत्र स्थित जुगीतोपा पंचायत स्थित कदमाशोली गांव के पाथरडांगा की 60 वर्षीया विधवा बेने बाला महतो की सड़ी गली लाश सोमवार को सड़क से 50 मीटर दूर खेत में पाई गई। वह अनाज लाने के लिए विगत शनिवार की सुबह टोला से तीन किलोमीटर दूर सोनाहारा गांव में खोड़ी पहाड़ी महिला समूह की राशन दुकान गई थी। आशंका है कि अत्यधिक गर्मी के कारण अनाज लेकर लौट रही महिला की मौत हो गई। सूचना पाकर थाना के एसआई अजीत कुमार पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे।जानकारी के मुताबिक वेनेबाला महतो विगत शनिवार की सुबह 6:30 बजे अनाज लाने के लिए राशन दुकान गई थी। दुकान में उसे 1:20 बजे 19 किलो अनाज मिला। महिला समूह की रामावती माहली ने बताया कि शनिवार की सुबह 7:30 बजे अनाज लेकर वेनेबाला महतो दुकान से चली गई थीं। कई ग्रामीणों ने बताया कि सड़क के पास अनाज की बोरी रखी हुई थी। मगर आज अनाज की बोरी गायब थी। आज सुबह मृतका के देवर सुनील महतो खेत की ओर गए तो उन्हें लाश दिखाई पड़ी। इसके बाद वहां ग्रामीणों की भीड़ लग गई। मृतका के पुत्र लालटू महतो और पोल्टू महतो, ग्राम प्रधान भारत सिंह मुंडा, पंसस बुबाई दास, वार्ड सदस्य सुकुमार महतो, मुखिया प्रतिनिधि राजेंद्र नाथ सोरेन भी पहुंचे। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

About The Author

Thanks for your Feedback!

You may have missed