चाईबासा: पीएलएफआई नक्सली ने की अंधाधुंध फायरिंग, एक महिला घायल, रिम्स रेफर

0
Advertisements

 चाईबासा: पश्चिमी सिंहभूम जिले के नक्सल प्रभावित बंदगांव थाना के कारिका गांव में पीएलएफआई नक्सलियों ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी. इस घटना में एक महिला घायल हो गई. घायल महिला को पुलिस ने देर रात खूंटी रेफर किया था जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए रांची रिम्स भेज दिया गया. घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार बंदगांव थाना क्षेत्र के कारिका गांव में मंगलवार की रात लगभग 11:00 बजे 8 से 10 संख्या में पीएलएफआई नक्सली गांव पहुंचे थे. बाद में किसी कारण नक्सलियों का विरोध शुरू हुआ जिससे पूरा गांव नक्सलियों के खिलाफ में बिगुल फूंक दिया. इसी दौरान जान बचाने के लिए नक्सलियों ने अंधाधुंध फायरिंग की जिससे कारिका गांव निवासी करमी हासा पूर्ति के पैर में गोली लग गई. घटना की सूचना मिलने के बाद बंदगांव थाना प्रभारी विकास कुमार द्वारा एंबुलेंस भेज महिला को बेहतर इलाज के लिए खूंटी भेजा. उसकी स्थिति देखते हुए डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए रांची रिम्स भेज दिया. इस घटना का बाद से क्षेत्र में काफी दहशत है. इस संबंध में पश्चिमी सिंहभूम जिला के एसपी आशुतोष शेखर ने कहा कि नक्सलियों की गोली से एक महिला घायल हुई है उसे बेहतर इलाज के लिए रांची रिम्स भेजा गया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

About The Author

Thanks for your Feedback!

You may have missed