देश भर के टोल प्लाजा पर अब नहीं चलेगा कैश,

0
Advertisements
Advertisements

Delhi: देश के हाइवे पर सफर करने के तौर-तरीके बदल रहे हैं. इस क्रम में एक और नया बदलाव होने जा रहा है. दरअसल, हाइवे पर टोल चुकाने का तरीका ही पूरी तरह से बदलने जा रहा है. केंद्र सरकार 1 अप्रैल से नेशनल हाईवे टोल प्लाजा पर कैश पेमेंट बंद करने की तैयारी में है. यानी कि अब लंबी कतारों में लगे रहने के झंझट, खुले पैसे के लिए झिकझिक, टोल बूथ पर रुककर चलने की मजबूरी के दिन जाने वाले हैं.नई व्यवस्था के तहत, ड्राइवरों को टोल चार्ज सिर्फ FASTag या UPI के जरिए ही देना होगा, जो डिजिटल ट्रैवल की दिशा में बढ़ाया जाने वाला एक बड़ा कदम है. सरकार का मानना है कि इस नए फैसले से न सिर्फ पैसे की बचत होगी, बल्कि सफर में समय भी कम लगेगा और कहीं आना-जाना भी आसान होगा. सरकार इस फैसले को सीधे लागू करने से पहले इसकी टेस्टिंग कर रही है। फिलहाल देश के 25 टोल प्लाजा पर ‘नो-स्टॉप’ कैशलेस सिस्टम का ट्रायल चल रहा है। हालांकि, अभी इस पर आधिकारिक नोटिफिकेशन आना बाकी है, लेकिन संकेत साफ हैं कि 1 अप्रैल से यह नियम पूरे देश में लागू हो जाएगा।अभी FASTag अनिवार्य होने के बावजूद कई टोल प्लाजा पर कैश लेनदेन होता है। जिन गाड़ियों में डिजिटल पेमेंट (digital payment) नहीं होता, उनके कारण लाइनें लग जाती हैं और जाम की स्थिति बनती है। कैश बंद होने से गाड़ियों को टोल बूथ पर रुकना नहीं पड़ेगा, जिससे सफर तेज और आसान होगा।कैश पेमेंट खत्म करना सरकार के मल्टी-लेन फ्री फ्लो (MLFF) सिस्टम की दिशा में पहला कदम है। आने वाले समय में हाईवे पर फिजिकल टोल नाके नहीं होंगे। कैमरे और सेंसर गाड़ी को पहचानेंगे और टोल अपने आप कट जाएगा, बिना रुके।1 अप्रैल से पहले FASTag बैलेंस चेक रखें और अकाउंट एक्टिव रखें। अगर FASTag नहीं है, तो मोबाइल में UPI पेमेंट जरूर चालू रखें। नियम लागू होने के बाद डिजिटल पेमेंट के बिना टोल प्लाजा पर पहुंचने पर जुर्माना या वापसी झेलनी पड़ सकती है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed