कैंपस हेल्थकेयर को मिली नई ताकत, आधुनिक पैथोलॉजी सेंटर का उद्घाटन

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर : नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (NIT) में इंस्टिट्यूट हेल्थ सेंटर के अंतर्गत एक अत्याधुनिक पैथोलॉजी केंद्र की शुरुआत की गई है। इस नई सुविधा का उद्घाटन संस्थान के निदेशक प्रोफेसर गौतम सुतरधर ने फैकल्टी, स्टाफ और छात्रों की मौजूदगी में किया।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

इस केंद्र का उद्देश्य संस्थान के भीतर ही बेहतर डायग्नोस्टिक सुविधाएं उपलब्ध कराना है। आधुनिक मशीनों से लैस इस पैथोलॉजी सेंटर के जरिए अब छात्रों, शिक्षकों और कर्मचारियों को समय पर और सटीक जांच की सुविधा कैंपस में ही मिल सकेगी। मेडिकल ऑफिसर डॉ. अभय कुमार ने बताया कि इससे बाहरी लैब पर निर्भरता काफी हद तक कम होगी और उपचार की प्रक्रिया में निरंतरता बनी रहेगी।

निदेशक प्रो. गौतम सुतरधर ने कहा कि गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर शैक्षणिक माहौल की नींव होती हैं। वहीं, इंस्टीट्यूट मेडिकल सर्विसेज के अध्यक्ष डॉ. एम. ए. हसन और रजिस्ट्रार प्रोफेसर एस. के. सारंगी ने इसे संस्थान के बुनियादी ढांचे में एक महत्वपूर्ण और आवश्यक विस्तार बताया।

About The Author

See also  मेधा छात्रवृत्ति परीक्षा आज, 10 केंद्रों पर 3732 छात्र देंगे परीक्षा

Thanks for your Feedback!

You may have missed