सर्विस रोड व मुख्य सड़क पर अवैध पार्किंग के खिलाफ अभियान, अब संबंधित कंपनी से भी वसूला जाएगा जुर्माना, 32 वाहनों से 1.51 लाख रुपये जुर्माना

0
Advertisements
Advertisements

Seraikela : सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर मंगलवार को सघन वाहन जांच एवं कार्रवाई अभियान चलाया गया.
दिनांक 10 फरवरी 2026 को थाना प्रभारी यातायात राजू कुमार के नेतृत्व में यातायात थाना के प्रतिनियुक्त पदाधिकारी एवं कर्मियों के साथ सर्विस रोड एवं मुख्य सड़क पर अवैध रूप से खड़े वाहनों के विरुद्ध यातायात नियमों के तहत कार्रवाई की गई. अभियान के दौरान RKFL कंपनी के सामने माल लोड वाहनों की लंबी कतारें देखी गईं, वहीं आदित्यपुर टोल की ओर जाने वाले मार्ग तथा आदित्यपुर टोल मोड़ से कांड्रा की दिशा में सर्विस रोड पर भी भारी वाहनों की अवैध पार्किंग पाई गई थी. जांच में यह सामने आया कि कई वाहन चालकों द्वारा गलत तरीके से रोड किनारे वाहनों को खड़ा किया गया था.
पुलिस द्वारा ऐसे सभी वाहनों के खिलाफ यातायात नियमों के अंतर्गत कार्रवाई करते हुए कुल 32 वाहनों से 1,51,850 रुपये का जुर्माना वसूला गया है. मौके पर पुलिस ने संबंधित कंपनियों और वाहन चालकों को सख्त हिदायत दी कि भविष्य में सर्विस रोड एवं मुख्य सड़क पर वाहनों की पार्किंग न करें तथा अपने-अपने परिसरों में ही वाहनों को खड़ा करें. पुलिस ने चेतावनी दी कि आगे भी यदि किसी कंपनी का माल लोड या अनलोड करने वाला वाहन सड़क पर पार्क पाया गया, तो संबंधित कंपनी के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी. इस अभियान से क्षेत्र में यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने में मदद मिलने की उम्मीद जताई जा रही है.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed