टाटा मोटर्स में वेज रिवीजन को लेकर हलचल तेज, यूनियन ने प्रबंधन को सौंपा मांग पत्र

0
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर : टाटा मोटर्स के जमशेदपुर प्लांट में वेज रिवीजन समझौते को लेकर गतिविधियां तेज हो गई हैं। कंपनी की अधिकृत यूनियन टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन ने समय पर वेतन समझौता सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से प्रबंधन को चार्टर ऑफ डिमांड सौंप दिया है। यूनियन का कहना है कि मजदूरों को अधिकतम लाभ दिलाने के लिए समय पर ग्रेड रिवीजन कराया जाना जरूरी है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

इससे पहले यूनियन की बैठक आयोजित की गई थी, जिसमें अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद और महामंत्री आरके सिंह ने कमेटी मेंबरों तथा पदाधिकारियों के साथ चर्चा कर सुझाव आमंत्रित किए थे। सभी सुझावों पर विचार करने के बाद मांग पत्र तैयार कर प्रबंधन को सौंपा गया, ताकि आगे वेतन समझौते को लेकर वार्ता शुरू हो सके।

बताया जाता है कि पिछला ग्रेड रिवीजन समझौता 1 अप्रैल 2022 से 31 मार्च 2026 तक लागू है और मार्च में इसकी अवधि समाप्त होने वाली है। इसी को देखते हुए यूनियन समय पर नए वेज रिवीजन के लिए पहल कर रही है। वर्ष 2022 में समय पर समझौता होने पर कर्मचारियों को एकमुश्त 20 हजार रुपये बोनस भी मिला था, इसलिए इस बार भी समय पर समझौता कराने पर जोर दिया जा रहा है।

Advertisements
See also  जमशेदपुर: गोविंदपुर के सामुदायिक विकास मैदान में बासंती दुर्गा पूजा की तैयारियां तेज, 22 मार्च को होगा भव्य उद्घाटन।

Thanks for your Feedback!

You may have missed