200 मीटर दूर हुई सनसनीखेज हत्या का खुलासा, कारोबारी कन्हैया यादव केस में चार गिरफ्तार


जमशेदपुर : गोलमुरी थाना से महज 200 मीटर की दूरी पर हुए कारोबारी कन्हैया यादव हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस ने आरोपियों के पास से दो देशी पिस्तौल, सात खोखा और तीन पिलेट बरामद किए हैं।
गिरफ्तार आरोपियों में गोलमुरी नामदा बस्ती निवासी सुमित कुमार सिंह, नामदा बस्ती आनंद नगर निवासी गुरप्रीत सिंह उर्फ राज उर्फ लोले, ओल्ड केबुल टाउन निवासी अमरीक सिंह उर्फ विक्की सिंह और गोलमुरी सबीना कॉलोनी निवासी रजा आलम शामिल हैं।
पुलिस के अनुसार, आपसी रंजिश के कारण इस हत्याकांड को अंजाम दिया गया था।
अधिकारियों ने बताया कि इस मामले में दो अन्य आरोपियों की भी तलाश की जा रही है। पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।



