बर्मा माइंस पुलिस की बड़ी उपलब्धि: 15 लाख के सामान को किया बरामद

0
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर पुलिस ने एक सराहनीय कार्य करते हुए बिरसानगर निवासी गुरुचरण गोराई का खोया हुआ करीब 15 लाख रुपये मूल्य का सामान बरामद कर लिया। यह सफलता बर्मा माइंस थाना प्रभारी दिलीप कुमार यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने हासिल की है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

गुरुचरण गोराई 26 सितंबर को टाटानगर स्टेशन से ऑटो द्वारा अपने घर बिरसानगर लौट रहे थे। रास्ते में, ट्यूब कंपनी गेट के पास उनका बैग ऑटो से गिर गया। बैग में सोने-हीरे के कीमती जेवर, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और कई महत्वपूर्ण दस्तावेज थे। घटना के तुरंत बाद उन्होंने बर्मा माइंस थाना में आवेदन देकर पूरी जानकारी दी।

आवेदन मिलते ही थाना प्रभारी दिलीप कुमार यादव के नेतृत्व में एक विशेष टीम बनाई गई। टीम ने लगातार तीन दिनों तक खोजबीन की और हर पहलू की बारीकी से जांच की। आखिरकार पुलिस को सफलता मिली और पूरा सामान सुरक्षित बरामद कर लिया गया।

बरामद सामान की सूची

पुलिस द्वारा बरामद सामान में शामिल हैं –

एचपी कंपनी का लैपटॉप – 01

निकोन कंपनी का कैमरा – 01

सोने का हार – 01

हीरे की अंगूठी – 02

सोने की अंगूठी – 05

सोने का कान का झुमका – 04 पीस

सोने का कान का बटन – 01 पीस

हीरे का कान का रिंग – 02

सोने का लॉकेट – 01

घरेलू कागजात और बैंक पासबुक

इनकी कुल अनुमानित कीमत लगभग 15 लाख रुपये बताई जा रही है।

दुर्गा पूजा जैसे व्यस्त समय में, जब पुलिस प्रशासन की जिम्मेदारी कई गुना बढ़ जाती है, तब भी बर्मा माइंस थाना टीम ने यह सामान ढूंढ निकालकर सराहनीय मिसाल पेश की है। थाना प्रभारी दिलीप कुमार यादव के साथ उपनिरीक्षक कृष्ण महतो और विनय कुमार पांडेय ने इस अभियान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

See also  JMF के जरिए शूटिंग पर जाने की बात कहकर घर से निकली युवती लापता, परिवार ने पुलिस से लगाई मदद की गुहार

इस कामयाबी ने न सिर्फ गुरुचरण गोराई को राहत दी है बल्कि आम जनता का विश्वास भी पुलिस पर और मजबूत किया है। यह साबित करता है कि जमशेदपुर पुलिस हर चुनौती का डटकर सामना कर सकती है और लोगों की सुरक्षा तथा संपत्ति की रक्षा में पूरी तरह सक्षम है।

Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed