बर्मामाइंस के कैरेज कॉलोनी में चोरी का खुलासा, तीन चोर गिरफ्तार

0
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर : जमशेदपुर  के बर्मामाइंस थाना क्षेत्र अंतर्गत कैरेज कॉलोनी में हुई चोरी की घटना का पुलिस ने खुलासा कर लिया है। पुलिस ने इस मामले में तीन चोरों को गिरफ्तार किया है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

चोरी की यह घटना कैरेज कॉलोनी निवासी मो. अवैद्दूर रहमान के घर में हुई थी। पीड़ित की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और छापेमारी कर आरोपियों को पकड़ लिया।

गिरफ्तार आरोपियों में राज माझी, संजय पात्रो और अनवारूल इस्लाम शामिल हैं। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर चोरी से संबंधित सामान भी बरामद किया है।

पुलिस के अनुसार, तीनों आरोपी इलाके में चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहे थे। फिलहाल आरोपियों से पूछताछ जारी है और यह पता लगाया जा रहा है कि वे अन्य चोरी की घटनाओं में भी शामिल रहे हैं या नहीं।

पुलिस ने आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस कार्रवाई से इलाके के लोगों ने राहत की सांस ली है।


Advertisements
See also  मार्च 2026 में थिएटर पर धमाल: बॉलीवुड और साउथ की बड़ी फिल्में जल्द रिलीज़

Thanks for your Feedback!

You may have missed