हैदराबाद : सिकंदराबाद ईस्ट मेट्रो स्टेशन पर शुक्रवार शाम एक युवा बीटेक छात्र नित्यताेज ने दूसरी मंजिल से छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली, जिससे वहां मौजूद यात्रियों और कर्मचारियों में सनसनी फैल गई। घटना उस समय हुई जब स्टेशन पर सामान्य भीड़ थी और युवक अचानक रेलिंग पर चढ़कर नीचे कूद गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक गिरने के बाद उसे गंभीर चोटें आईं।मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत 108 एंबुलेंस को सूचना दी और घायल छात्र को गांधी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे बचाया नहीं जा सका और उसे मृत घोषित कर दिया।
घटना की सूचना मिलते ही गोपालपुरम पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी. पुलिस स्टेशन के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं. अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि नित्यतेज ने यह कदम क्यों उठाया. पुलिस परिवार और दोस्तों से पूछताछ कर इस कदम के पीछे की वजह जानने की कोशिश कर रही है. युवक किस कॉलेज में पढ़ता था और उसके परिवार की पृष्ठभूमि क्या है, इसकी भी जांच की जा रही है.